Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Monday, January 19, 2026

पंडरिया शक्कर कारखाना– पेराई सत्र 2024-25 के किसानों को हुआ पूरा भुगतान किसानों के खाते में 2.73 करोड़ रुपये किया गया जारी

 पंडरिया शक्कर कारखाना– पेराई सत्र 2024-25 के किसानों को हुआ पूरा भुगतान



किसानों के खाते में 2.73 करोड़ रुपये किया गया जारी


   कवर्धा, 19 जनवरी 2026। लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल सहकारी शक्कर कारखाना, पंडरिया ने पेराई सत्र 2024-25 में गन्ना बेचने वाले सभी किसानों का पूरा भुगतान कर दिया है। कारखाना में गन्ना विक्रय करने वाले 7,658 किसानों की शेष राशि 18.27 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से कुल 2.73 करोड़ रुपये आज 19 जनवरी 2026 को बैंक के माध्यम से भेज दी गई है।

     इस पेराई सत्र में किसानों को अतिरिक्त रिकवरी राशि के रूप में 99.27 रुपये प्रति क्विंटल देना था। इसमें से पहले ही 81 रुपये प्रति क्विंटल का भुगतान किया जा चुका था। अब शेष राशि भी दे दी गई है। इस तरह पेराई सत्र 2024-25 में गन्ना बेचने वाले सभी किसानों को पूरी राशि मिल चुकी है। लौह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल सहकारी शक्कर कारखाना मर्यादित पण्डरिया में पेराई जारी है। कारखाना प्रबंधन ने सभी गन्ना उत्पादक किसानों से अपील की है कि वे वर्तमान पेराई सत्र में भी अपना गन्ना इसी कारखाना में विक्रय करें।

CNI NEWS कवर्धा छत्तीसगढ़ से अनवर खान की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad