श्रीलक्ष्मीनारायण मंदिर, डी डी नगर में भजन संध्या के साथ नववर्ष 2026 का भव्य स्वागत ।
सी एन आइ न्यूज-पुरुषोत्तम जोशी। रायपुर- राजधानी रायपुर के नवनिर्मित श्रीलक्ष्मीनारायण मंदिर में नववर्ष 2026 का स्वागत श्रृद्धा,
भक्ति और उल्लास के साथ धूमधाम से मनाया गया, इस अवसर पर भजन संध्या का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रृद्धालुओं ने सहभागिता कर भगवान श्रीलक्ष्मीनारायण का आशीर्वाद लिया ।
भजन संध्या की शुरुआत गणपति वंदना के साथ हुई और उसके बाद एक से बढ़कर एक भक्तिमय भजनों की प्रस्तुति दी गई ।इस अवसर राघव अवस्थी का जन्मदिन भजन संध्या के साथ उत्साह के मनाया गया, सभी उपस्थित लोगों ने शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम के साथ सभी उपस्थित श्रृद्धालुओं के लिए भोजन प्रसादी व्यवस्था की गई थी, जिसमें सैकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया ।सभी ने एक -दूसरे को नववर्ष की शुभकामनाएं देते हुए सुख शांति और समृद्धि कि कामना करी। मंदिर समिति एवं आयोजनकर्ताओं के प्रयासों से यह आयोजन सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ ।




















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.