Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Thursday, January 1, 2026

41 वर्षों की सेवा के बाद प्रधान आरक्षक धनेश्वर चौधरी सेवानिवृत्त, सम्मानपूर्वक विदाई

 41 वर्षों की सेवा के बाद प्रधान आरक्षक धनेश्वर चौधरी सेवानिवृत्त, सम्मानपूर्वक विदाई



सारंगढ़—बिलाईगढ़।

दिनांक 31 दिसंबर 2025 को पुलिस विभाग के वरिष्ठ एवं कर्मठ कर्मचारी प्रधान आरक्षक क्रमांक 20 श्री धनेश्वर चौधरी के सेवानिवृत्त होने पर पुलिस अधीक्षक श्री आंजनेय वार्ष्णेय, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती निमिषा पांडे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अविनाश मिश्रा सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों की गरिमामय उपस्थिति में उन्हें सम्मानपूर्वक विदाई दी गई।




इस अवसर पर विभाग द्वारा श्री चौधरी को उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दी गईं तथा उनके समस्त सेवानिवृत्ति देयकों का भुगतान भी किया गया। अधिकारियों ने उनके सेवाकाल की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने अनुशासन, निष्ठा और कर्तव्यपरायणता के साथ पुलिस विभाग की गरिमा बनाए रखी।

उल्लेखनीय है कि श्री धनेश्वर चौधरी वर्ष 1984 में पुलिस विभाग में भर्ती हुए थे और उन्होंने लगभग 41 वर्षों तक निरंतर सेवाएँ प्रदान कीं। उनका सेवाकाल विभाग के लिए प्रेरणास्रोत रहा है।

विदाई समारोह भावनात्मक माहौल में संपन्न हुआ, जहाँ अधिकारियों एवं सहकर्मियों ने उनके योगदान को स्मरण करते हुए उन्हें सम्मानित किया।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad