Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Thursday, January 1, 2026

प्रधान की बधाई, किसानों की समस्याओं पर संघर्ष का किया आह्वान

 किसान कांग्रेस के नवनियुक्त पदाधिकारियों को मोक्ष कुमार प्रधान की बधाई, किसानों की समस्याओं पर संघर्ष का किया आह्वान



कुंजराम यादव बसना रिपोर्टर 


महासमुंद।

छत्तीसगढ़ प्रदेश किसान कांग्रेस द्वारा जिला महासमुंद के विभिन्न विकासखंडों में नवनियुक्त पदाधिकारियों की घोषणा किए जाने पर जिला पंचायत सदस्य एवं कांग्रेस के सक्रिय नेता मोक्ष कुमार प्रधान ने सभी नव-नियुक्त पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।


इस अवसर पर मोक्ष कुमार प्रधान ने कहा कि किसान कांग्रेस हमेशा से किसानों की आवाज़ बनकर उनके हक़ और अधिकार की लड़ाई लड़ती आ रही है। संगठन ने जिन साथियों को नई जिम्मेदारियाँ सौंपी हैं, वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ किसानों की समस्याओं को प्राथमिकता से उठाएंगे तथा संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक सशक्त बनाएंगे।


उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में प्रदेश का किसान खाद, बीज, बिजली, पानी, समर्थन मूल्य और धान खरीदी जैसी गंभीर समस्याओं से जूझ रहा है। किसानों को समय पर खाद-बीज नहीं मिल पा रहा है, बिजली आपूर्ति अनियमित है और समर्थन मूल्य को लेकर भी किसानों में असंतोष है। ऐसे कठिन समय में किसान कांग्रेस की भूमिका और भी महत्वपूर्ण हो जाती है।


मोक्ष कुमार प्रधान ने आगे कहा कि आने वाले समय में किसान कांग्रेस किसानों के हितों की रक्षा के लिए सड़कों से लेकर सदन तक संघर्ष करेगी। किसानों की हर समस्या को शासन-प्रशासन तक मजबूती से पहुंचाया जाएगा और उनके अधिकारों के लिए लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन किया जाएगा।


उन्होंने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों से अपील की कि वे किसानों के बीच निरंतर संपर्क बनाए रखें, उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुनें और संगठन की नीतियों को गांव-गांव तक पहुंचाने का कार्य करें, ताकि किसान कांग्रेस एक मजबूत और प्रभावी संगठन के रूप में उभर सके।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad