Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Friday, January 23, 2026

नवपदस्थ आईजी रामगोपाल गर्ग ने किया पदभार ग्रहण

 नवपदस्थ आईजी रामगोपाल गर्ग ने किया पदभार ग्रहण 



अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट 


बिलासपुर - वर्ष 2007 बैच के आईपीएस अधिकारी राम गोपाल गर्ग ने आज आईजी बिलासपुर रेंज के पद का कार्यभार ग्रहण किया। इसके पूर्व वे आईजी दुर्ग रेंज के रूप में पदस्थ थे। बिलासपुर पहुंचने पर आईजी कार्यालय में पुलिस जवानों द्वारा उन्हें सलामी दी गई। पदभार ग्रहण के अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने जिले के सभी राजपत्रित अधिकारियों से सौजन्य भेंट कर सभी का परिचय प्राप्त किया। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण मधुलिका सिंह , एसडीओपी नुपूर उपाध्याय सहित रेंज के अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारी उपस्थित थे। बताते चलें कि आईजी गर्ग इसके पहले रायगढ़ , राजनांदगाँव , सरगुजा , दुर्ग जिला और रेंज मुख्यालय में पुलिस अधीक्षक , उप पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस महानिरीक्षक के पद पर कार्यभार सम्हाल चुके हैं। पदभार सम्हालने के बाद आईजी राम गोपाल गर्ग ने कानून-व्यवस्था को प्राथमिकता बताते हुये पुलिस अधिकारियों से बेहतर समन्वय और जनहित में प्रभावी कार्य करने की अपेक्षा जताई।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad