Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Saturday, January 31, 2026

पुलिस अधिकारियों के कार्यपालिक मजिस्ट्रेट के दायित्वों पर दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला सम्पन्न पुलिस कमिश्नर डॉ० संजीव शुक्ला ने किया प्रशिक्षण सत्र का उद्घाटन

 पुलिस अधिकारियों के कार्यपालिक मजिस्ट्रेट के दायित्वों पर दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला सम्पन्न



पुलिस कमिश्नर डॉ० संजीव शुक्ला ने किया प्रशिक्षण सत्र का उद्घाटन


अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट 


रायपुर - जिले में पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली लागू होने के पश्चात कमिश्नरेट के अंतर्गत कार्यरत सहायक पुलिस आयुक्त से उच्च श्रेणी के अधिकारियों के लिये कार्यपालिक मजिस्ट्रेट के कार्यों से संबंधित दो दिवसीय विशेष पाठशाला / प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। उक्त विशेष पाठशाला का आयोजन 30 एवं 31 जनवरी को कमांड एंड कंट्रोल सेंटर रायपुर में किया गया। इस प्रशिक्षण का उद्देश्य नवीन रूप से लागू पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के अंतर्गत पुलिस अधिकारियों को प्रदत्त कार्यपालिक मजिस्ट्रेट संबंधी अधिकारों , दायित्वों , कानूनी प्रावधानों तथा व्यावहारिक प्रक्रियाओं की गहन समझ प्रदान करना था। ताकि कानून-व्यवस्था एवं प्रशासनिक कार्यों का त्वरित , प्रभावी एवं विधिसम्मत निर्वहन सुनिश्चित किया जा सके। उपरोक्त दो दिवसीय प्रशिक्षण सत्र का उद्घाटन पुलिस कमिश्नर रायपुर डॉ० संजीव शुक्ला (आईपीएस) द्वारा किया गया। अपने उद्घाटन उद्बोधन में उन्होंने कहा कि पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली की उपयोगिता तथा इसके अंतर्गत प्राप्त शक्तियों का उपयोग सजगता एवं प्रभावी ढंग से किया जाना आवश्यक है , जिससे आमजन का पुलिस पर विश्वास और अधिक सुदृढ़ हो तथा क्षेत्र में असामाजिक तत्वों एवं बदमाशों के हौसले पस्त हों। पूरे प्रशिक्षण सत्र के दौरान अमित तुकाराम कांबले (आईपीएस) अतिरिक्त पुलिस कमिश्नर , उमेश गुप्ता(आईपीएस) , डीसीपी मध्य जोन , मयंक गुर्जर(आईपीएस) , डीसीपी उत्तर जोन , संदीप पटेल (आईपीएस) , डीसीपी पश्चिम जोन तथा स्मृतिक राजनाला (आईपीएस) , डीसीपी साइबर एवं क्राइम उपस्थित रहे। प्रशिक्षण कार्यशाला में प्रमुख प्रशिक्षक के रूप में के.के. वाजपेयी द्वारा अधिकारियों को कार्यपालिक मजिस्ट्रेट के दायित्वों , वैधानिक शक्तियों एवं प्रक्रियात्मक पहलुओं पर विस्तृत एवं व्यवहारिक मार्गदर्शन प्रदान किया गया। प्रशिक्षण सत्रों के दौरान प्रासंगिक विधिक प्रावधानों की व्याख्या , व्यवहारिक उदाहरणों , केस-स्टडी तथा प्रश्न–उत्तर आधारित संवादात्मक सत्रों के माध्यम से अधिकारियों की जिज्ञासाओं का समाधान किया गया। इस विशेष पाठशाला में कमिश्नरेट रायपुर के सभी अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त एवं सहायक पुलिस आयुक्त अपने-अपने कार्यपालिक स्टाफ के साथ उपस्थित रहे। संपूर्ण प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान पचास से अधिक अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रशिक्षित किया गया।यह विशेष पाठशाला पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के अंतर्गत अधिकारियों की प्रशासनिक क्षमता , कानूनी शुद्धता एवं निर्णय प्रक्रिया को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से आयोजित की गई।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad