Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Saturday, January 31, 2026

ग्राम पतोरा में पांच दिवसीय निःशुल्क योग शिविर का भव्य समापन

 ग्राम पतोरा में पांच दिवसीय निःशुल्क योग शिविर का भव्य समापन 



दिनांक 27/01/26 से 31/01/26 तक पंच दिवसीय निःशुल्क योग शिविर का आयोजन शासकीय आयुर्वेद औषधालय महरूम द्वारा प्राथमिक शाला स्कूल पतोरा के प्रांगण में किया गया था। जिसका आज समापन समारोह सम्पन्न हुआ।



छुरिया - यह शिविर संचालनालय आयुष, रायपुर (छ.ग.) के निर्देशन एवं जिला आयुष अधिकारी डॉ. शिल्पा मिश्रा के मार्गदर्शन में आयोजित हुआ। शिविर का संचालन डॉ. प्रांजलि शुक्ला (शिविर प्रभारी), योग प्रशिक्षक श्रीमती अर्चना साहू एवं फार्मासिस्ट श्री छगनलाल मालेकर के सहयोग से सफलतापूर्वक किया गया। इसमें आसन, प्राणायाम और रोग अनुसार योग के लाभ बताए गए।

कार्यक्रम के समापन पर मुख्य अतिथि के रूप में ग्राम की सरपंच महोदया श्रीमती उत्तरा शेन्डे, प्रधान पाठिका कोसमा मैडम, एवं मितानिन - कमलेश्वरी, लक्ष्मी साहू, दुलिया बाई सहित विद्यालय स्टाफ, छात्र-छात्राएं, ग्रामवासी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

समापन कार्यक्रम में कुल 607 प्रतिभागियों ने एक साथ सामूहिक योगाभ्यास किया। इसके पश्चात चना-मूंग एवं काढ़ा वितरण किया गया। अंत में सभी ने मिलकर यह संकल्प लिया कि वे योगाभ्यास को अपने दैनिक जीवन में अपनाकर स्वस्थ रहेंगे।


सीएन आई न्यूज के लिए विजय निषाद की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad