जिला कार्यकारिणी महिला मोर्चा महासमुंद की उपाध्यक्ष बनीं सीमा लोकेश नायक
कुंजराम यादव बसना रिपोर्टर
महासमुंद।
जिला कार्यकारिणी महिला मोर्चा महासमुंद की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिसमें सक्रिय और जुझारू महिला नेत्री सीमा लोकेश नायक को उपाध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनकी नियुक्ति से महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।
सीमा लोकेश नायक वर्तमान में जिला पंचायत सभापति के पद पर भी कार्यरत हैं और सामाजिक व जनसेवा के क्षेत्र में उनकी सक्रिय भूमिका के लिए वे जिले में एक सशक्त पहचान रखती हैं। संगठन ने उनके अनुभव, कार्यकुशलता और नेतृत्व क्षमता को देखते हुए यह जिम्मेदारी सौंपी है।
नियुक्ति के बाद सीमा लोकेश नायक ने संगठन के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि महिला सशक्तिकरण, संगठन विस्तार और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने कहा कि वे महिला मोर्चा को और अधिक मजबूत बनाने के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करेंगी।
इस अवसर पर महिला मोर्चा की पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई दी और आशा जताई कि उनके नेतृत्व में महिला मोर्चा महासमुंद जिले में नई ऊर्जा के साथ कार्य करेगा। संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने भी उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की।सीमा लोकेश नायक की नियुक्ति को संगठनात्मक मजबूती की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.