छत्तीसगढ़ का लोकपर्व छेरछेरा पुन्नी हर्षोल्लास के साथ मनाया गया ।
सी एन आइ न्यूज-पुरुषोत्तम जोशी। रायपुर- छत्तीसगढ़ का लोकपर्व छेरछेरा पुन्नी प्रदेशभर में श्रृद्धा ,उल्लास और आपसी सौहार्द के साथ मनाया गया । छेरछेरा पर्व नई फसल के आगमन और दानधर्म कि भावना का प्रतीक माना जाता है। परंपरा के अनुसार लोग अपने घरों में नई फसल से धान,चांवल,अनाज और अन्य सामग्री दान स्वरूप प्रदान करते हैं, बच्चों की टोलियां लोकगीत गाते हुए, छेरछेरा कोठी के धान ला हेरहेरा, का उद्घोष कर दान प्राप्त किए। ग्रामीण क्षेत्रों के साथ साथ शहर में भी इस पर्व उत्साह पूर्वक मनाया गया लोगों ने एक दूसरे को बधाई और शुभकामनाये दी।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.