Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Monday, January 19, 2026

भाजपा सरकार के संरक्षण में गौमांस तस्करी के विरोध में नगर निगम कार्यालय का घेराव



दिनांक 09/01/26, शुक्रवार 

 भोपाल मध्यप्रदेश।

 भाजपा सरकार के संरक्षण में गौमांस तस्करी के विरोध में नगर निगम कार्यालय का घेराव



कथित हिन्दू हृदय सम्राटों की भाजपा सरकार में राजधानी भोपाल से 26 टन गौमांस का पकड़ा जाना न केवल शर्मनाक है, बल्कि यह सीधे-सीधे सरकार की कथनी–करनी के खोखलेपन को उजागर करता है। जिनके मुंह से धर्म और आस्था की बातें नहीं रुकतीं, वे आज मुंह में दही जमाकर बैठे हैं।

यह कोई पहली घटना नहीं है। इससे पूर्व भी पुलिस हेडक्वार्टर के सामने गौमांस से भरा ट्रक पकड़ा जा चुका है। सवाल साफ है—

आखिर किसके संरक्षण में गौमांस की तस्करी हो रही थी? कब से हो रही थी? और जिम्मेदारों पर कार्रवाई क्यों नहीं?

हम भाजपा सरकार से स्पष्ट मांग करते हैं कि जहां 26 टन गौमांस जब्त हुआ, वहां तत्काल बुलडोजर चलाया जाए। यदि सरकार अपने दावों पर खरी नहीं उतरती, तो जनता और कांग्रेस कार्यकर्ता खुद बुलडोजर चलाने को बाध्य होंगे।

इसी सरकार की नाकामी और पाखंड के विरोध में आज माता मंदिर चौराहे पर स्थित नगर निगम कार्यालय का घेराव किया गया। यह घेराव चेतावनी है—

धर्म के नाम पर राजनीति नहीं, कानून का राज चाहिए।

संरक्षण नहीं, सख्त कार्रवाई चाहिए।

भाजपा सरकार यदि अब भी सोती रही, तो आने वाले दिनों में जनआक्रोश और तीव्र होगा।

यह लड़ाई आस्था की नहीं, कानून, जवाबदेही और सच्चाई की है।


अमित शर्मा*श


मध्यप्रदेश कांग्रेस महासचिव

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad