Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Saturday, January 10, 2026

दामाखेड़ा में प्रस्तावित विशाल मेले को लेकर उच्चस्तरीय बैठक आयोजित

 दामाखेड़ा में प्रस्तावित विशाल मेले को लेकर उच्चस्तरीय बैठक आयोजित



धर्मनगर दामाखेड़ा में 23 जनवरी से 1 फरवरी तक आयोजित होने वाले विशाल मेले की तैयारियों को लेकर शुक्रवार शाम एक व्यापक एवं उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक में उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, मंत्री टंक राम वर्मा, सांसद बृजमोहन अग्रवाल सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।



बैठक के दौरान पंथ श्री प्रकाश मुनि नाम साहब ने प्रस्तावित विशाल मेले की रूपरेखा, उद्देश्य एवं संभावित भीड़ को लेकर विस्तृत जानकारी दी। सुरक्षा व्यवस्था, यातायात, प्रशासनिक समन्वय सहित सभी आवश्यक पहलुओं पर गंभीर चर्चा की गई।


बैठक में जिला कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक सहित बड़ी संख्या में अधिकारी-कर्मचारी भी उपस्थित थे। इसके अतिरिक्त पूर्व विधायक शिवरतन शर्मा, किसान नेता अनिल पांडे, भाजपा जिला अध्यक्ष आनंद यादव, सरपंच कमलेश साहू, जनपद अध्यक्ष दौलत पाल, उपाध्यक्ष गोपाल शुक्ला, सभापति चंद्रप्रकाश टोंडे, हेमसिंह चौहान, हेमंत साहू, सुरेश घिदौड़े, जनपद सीईओ चंद्रप्रकाश मनहर, संतोष साहू, अशोक यदु, सूर्यकांत ताम्रकार, चंद्रमणि साहू, मंडल अध्यक्ष चंद्रमणि तिवारी, सामाजिक कार्यकर्ता मनोज टोंडे, हेमलाल साहू, किरवई सरपंच प्रतिनिधि उमेश सायतोड़ सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

बैठक में जानकारी दी गई कि मेले के दौरान भारी संख्या में श्रद्धालुओं एवं नागरिकों की उपस्थिति संभावित है। इसे देखते हुए प्रशासन द्वारा आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए और व्यवस्थाओं को सुचारू रूप से संचालित करने पर विशेष जोर दिया गया।


CNI NEWS सिमगा से ओंकार साहू की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad