ट्रैक्टर चालक द्वारा शव को अपने घर की बाड़ी में दफनाया गया था
पुलिस चौकी जोब द्वारा कार्यपालिक मजिस्ट्रेट छुरिया की उपस्थिति में कराया गया शव उत्खनन
ट्रॉली में दबने से हुई मृत्यु को छुपाने की नीयत से शव दफनाने का खुलासा
छुरिया -दिनांक 08.01.2026 को प्रार्थी भुवन लाल अरकरा, पिता अंकालू राम अरकरा, उम्र 45 वर्ष, निवासी बीजेपार द्वारा पुलिस चौकी जोब में रिपोर्ट दर्ज कराई गई
कि उनका नाबालिग पुत्र दिनांक 07.01.2026 को दोपहर लगभग 03:00 बजे गांव के ट्रैक्टर चालक भानदास पाल के ट्रैक्टर-ट्रॉली में मुरूम भरने हेतु, उसके नाबालिग भांजे के साथ गया था, जो दिनांक 08.01.2026 को 12:30 बजे तक घर वापस नहीं आया। आसपास व रिश्तेदारों में पतासाजी करने पर भी बालक का कोई पता नहीं चला।
रिपोर्ट पर पुलिस चौकी जोब में गुम इंसान क्रमांक 03/2026 तथा अपराध क्रमांक 07/2026 धारा 137(2) बीएनएस पंजीबद्ध कर वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया।
पुलिस अधीक्षक महोदया सुश्री अंकिता शर्मा (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पुष्पेन्द्र नायक एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस डोंगरगढ़ श्री आशिष कुंजाम के मार्गदर्शन में, थाना प्रभारी छुरिया निरीक्षक रमेश कुमार पटेल, उपनिरीक्षक ओमसिंह साहू तथा पुलिस चौकी जोब के प्रधान आरक्षक 799 संतोष नायक एवं स्टाफ द्वारा गुमशुदा/अपहृत बालक की पतासाजी की जा रही थी।
विवेचना के दौरान गवाहों एवं तथ्यों के आधार पर यह जानकारी सामने आई कि ट्रैक्टर चालक भानदास पाल द्वारा मुरूम भरते समय ट्रॉली पलट जाने से बालक ट्रॉली एवं मुरूम के नीचे दब गया, जिससे उसकी मृत्यु हो गई। घटना को छुपाने की नीयत से आरोपी द्वारा बालक के शव को अपने घर की बाड़ी में दफना दिया गया।
आरोपी की निशानदेही पर कार्यपालिक मजिस्ट्रेट छुरिया की उपस्थिति में शव उत्खनन की कार्यवाही की गई। शव की पहचान पश्चात बरामदगी पंचनामा तैयार किया गया। प्रकरण में मर्ग कायम कर शव का पंचनामा किया गया एवं शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट प्राप्त होने पर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।
उक्त कार्यवाही में निरीक्षक रमेश कुमार पटेल, उपनिरीक्षक ओमसिंह साहू, आरक्षक 160 देवीलाल साहू (थाना छुरिया), प्रधान आरक्षक 799 संतोष नायक, आरक्षक 1453 महावीर, आरक्षक 1432 द्वारिका कलारी, आरक्षक 1331 जितेन्द्र मंडावी (पुलिस चौकी जोब) का विशेष योगदान रहा।
सीएन आई न्यूज के लिए विजय निषाद की रिपोर्ट




















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.