Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Friday, January 16, 2026

गुंडरदेही के आसपास प्रतिबंधित वृक्ष कौवहा( अर्जुन )पेड़ का आंधा धुन आधुनिक मशीनों से कटाई

 समाचार 

भारत साहू जिला बालोद छत्तीसगढ़ 



गुंडरदेही के आसपास प्रतिबंधित वृक्ष कौवहा( अर्जुन )पेड़ का आंधा धुन आधुनिक मशीनों से कटाई किया जा रहा है, लकड़ी तस्कर दिन में पकड़े जाने के डर से अब रात के अंधेरे में पेड़ो को काटकर रात के अंधेरे में ही उसे परिवहन कर बड़े-बड़े आरा मिल में खपा रहे हैं।

 प्रतिबंधित वृक्ष गुंडरदेही से लगभग 1 किलोमीटर की दूरी पर ग्राम रंगकठेरा में रात में हो रहा था। जिसकी शिकायत मिलने पर वन विभाग के एसडीओ को सूचित किया गया लगभग 1 घंटे के करीब एसडीओ साहब पहुंचे जब तक गाड़ी लोड हो चुका था , खेत में गाड़ी होने के कारण एसडीओ साहब कानून और नियम बताकर निकल गए, उसके बाद थाना गुंडरदेही को पुलिस और एसडीओपी साहब को सूचना दिया गया। काफी देर हो जाने के बाद भी पुलिस विभाग से एक भी कर्मचारी वहां नहीं पहुंचे। जिसके बाद तत्काल एसडीएम साहब और तहसीलदार को सूचना देने पर रात में आर आई  और पटवारी, कोटवार को भेज कर लकड़ी से लोड ट्रैक्टर को जपती नामा बनाकर लकड़ी तस्कर ग्राम कोसागोंदी  निवासी पन्नू साहू के सोपूर्ता किया गया और बोला गया थाना ले चलो गाड़ी ,आज दिनांक तक प्रशासन के लापरवाही के चलते आज भी गाड़ी खेत में है शासन के महती योजना पेड़ लगाओ पेड़ बचाओ धरातल में दिखाते नजर नहीं आ रहा है मां के नाम एक पेड़ को लकड़ी तस्करों के द्वारा बदनाम किया जा रहा है शासन प्रशासन केवल कागज में पेड़ लगाते हैं वास्तविक में पेड़ बचाते नहीं है नहीं तो यह स्थिति आज देखने को नहीं मिलता शासन प्रशासन दिखावा छोड़कर धरातल में काम करें और लकड़ी तस्करों के ऊपर कड़ी से कड़ी कार्रवाई कर के ही पेड़ को बचाया जा सकता है।


ग्रामीणों द्वारा गुंडरदेही डिप्टी रेंजर को भी इसकी जानकारी दिया गया था लेकिन रेंजर साहब को जैसे ही पता चला उसके चहेते लकड़ी तस्कर का गाड़ी है साहब ठंड का बहाना बनाकर आ रहा  हु बोलकर नहीं आया छेत्र में यह भी चर्चा है की गुंडरदेही डिप्टी रेंजर सुरेश जैन की देख रेख और उसके संरक्षण में लकड़ी माफिया फल फूल रहे है।  जब रक्षक ही भक्षक बन जाए तो यह तो आम बात है। 

इसके साथी यह बात भी क्षेत्र में चर्चा का विषय है कि डिप्टी रेंजर सुरेश जैन का इसी महीने सेवा निवृत होने वाला है जिसके कारण डिप्टी रेंजर सुरेश जैन अपनी मनमानी चला रहा है सूत्र बताते हैं कि डिप्टी रेंजर के संरक्षण में लकड़ी तस्कर खूब फल फूल रहे हैं। नाम नहीं बताने की शर्त में कुछ लकड़ी तस्करों ने बताया कि, डिप्टी रेंजर हर महीने हमसे मोटी रकम लेता है, और हमें संरक्षण देने की बात कहता है। 


ग्रामीणों से जानकारी सामने आ रही है की बड़े-बड़े पेड़ रहने से, जहां पर पेड़ है वहां धान कम होता है इसलिए पेड़ को कटवा रहे हैं और तस्कर उसका फायदा उठा रहे हैं कोरोना काल में ऑक्सीजन के बिना कई लोगों की मौत हो गई लगता है आने वाले दिनों में ऑक्सीजन को भी ले लेकर चलना पड़ेगा तभी लोग जीवित रहेंगे शासन प्रशासन कागज में जनता को जागरूक करना बंद करें धरातल में काम करें तभी पेड़ बचया जा सकता। है एक पेड़ 100 पुत्र  सामान बोलने में अच्छा लगता है हकीकत में और कुछ है।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad