ब्रेकिंग गीदम
लोकेशन छत्तीसगढ़ दंतेवाड़ा
संवाददाता. असीम पाल
भाजपा जिला अध्यक्ष की गुंडागर्दी:
दंतेवाड़ा जिले के भाजपा जिला अध्यक्ष संतोष गुप्ता ने गीदम के प्रसिद्ध सराफा व्यापारी चांडक मल सोनी के साथ गंभीर मारपीट और जातिगत गाली-गलौच किया
प्राप्त जानकारी के अनुसार, चांडक मल सोनी गीदम क्षेत्र के प्रतिष्ठित सराफा व्यापारी हैं और उनके स्वामित्व वाले होटल परिसर में "गणपति रेस्टोरेंट" नाम से एक रेस्टोरेंट संचालित किया जा रहा था।
यह रेस्टोरेंट भाजपा जिला अध्यक्ष संतोष गुप्ता को किराए पर दिया गया था। आरोप है कि पिछले सात-आठ महीनों से रेस्टोरेंट का किराया नहीं दिया जा रहा था।
किराया वसूलने के लिए जब चांडक मल सोनी कई बार संपर्क करने के बाद स्वयं संतोष गुप्ता के निवास पर पहुंचे, तो वहां विवाद हो गया। और इस दौरान संतोष गुप्ता ने उनके साथ मारपीट की और जान से मारने की दी धमकी और जातिगत अपशब्दों का प्रयोग किया।



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.