Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Friday, January 16, 2026

झारमुडा धान उपार्जन केंद्र में निर्धारित मात्रा से अधिक लिया जा रहा है धान, समिति प्रबंधक शिवकुमार साहू किसानों के साथ कर रहे हैं धोखाधड़ी

  झारमुडा धान उपार्जन केंद्र में निर्धारित मात्रा से अधिक लिया जा रहा है धान,



  समिति प्रबंधक शिवकुमार साहू किसानों के साथ कर रहे हैं धोखाधड़ी 

--------------------

बसना महासमुंद :--- महासमुंद जिला के अंतर्गत पिथौरा विकासखंड के कृषि साख सहकारी समिति जाड़ामुड़ा अंतर्गत धन उपार्जन केंद्र झारमुडा में प्रबंधक द्वारा किसानों को परेशान करने की खबर सामने आ रही है। यहां के उपार्जन केंद्र में किसानों को परेशान और उनके साथ भ्रष्टाचार करने के नए-नए तरीके अपनाए जा रहे हैं।




 ऐसा ही एक मामला झारमुडा धन उपार्जन केंद्र का है। यहां उपार्जन केंद्र प्रबंधक द्वारा किसानों से हेमल के बदले सारा कार्य कराया जा रहा है। वहीं धान के तौल में भी भारी गड़बड़ी की जा रही है। शासन द्वारा किसानों के लिए उपार्जन केंद्र में हमाल की व्यवस्था की जाती है। जिससे कि किसानों को अपना मजदूर लाना ना पड़े और उन्हें किसी प्रकार का कोई नुकसान ना हो। इसी के साथ किसानों के ठहरने के लिए टेंट व पीने के लिए शुद्ध पानी की व्यवस्था करना भी अनिवार्य होता है। झारमुडा उपार्जन केंद्र में शासन के नियमों को ठेंगा दिखाते हुए दिन दहाड़े किसानों के साथ धोखाधड़ी की जा रही है। सोचने वाली बात यह है कि जब से धान खरीदी की शुरुआत हुई है, तब से ऐसा धोखाधड़ी किसानों के साथ किया जा रहा है। जिस पर विभागीय अधिकारियों की नजर क्यों नहीं पड़ रही है? इसी का नतीजा है कि समिति प्रबंधक के हौसले दिनों दिन बुलंद होते जा रहे हैं।

    धान उपार्जन केंद्र में किसानों से नियम के विरुद्ध जाकर 41 से 42 किलो के बीच धन लिया जा रहा है। जबकि नियमों के अनुसार धान 40 किलो 700 ग्राम धान बोरी सहित  तौल किया जाना चाहिए। पर समिति प्रबंधक शिवकुमार साहू द्वारा अपनी मनमानी करते हुए किसानों से अधिक धान लिया जा रहा है।



झारमुडा धान खरीदी केंद्र में किसानों से खुलेआम लूट, प्रति बोरी 41 से 42 किलो के बीच धान जबरन काटने का आरोप --


पिथौरा विकासखंड के अंतर्गत पूरे जिले में बहू  चर्चित कृषि साख सहकारी समिति जाडामुडा के अन्तर्गत संचालित धन उपार्जन केंद्र झारमुडा में स्थित धान खरीदी केंद्र में किसानों के साथ खुलेआम लूट का मामला सामने आया है। केंद्र के प्रबंधक शिवकुमार साहू पर नियमों को ताक पर रखकर प्रति बोरी 41 से 42 किलो के बीच धान जबरन काटने का गंभीर आरोप लगा है। यह कटौती न तो किसी शासकीय आदेश के अंतर्गत है, और न ही इसका कोई वैधानिक आधार बताया जा रहा है, जिससे किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त है।


किसानों का कहना है कि पहले ही वे प्राकृतिक आपदाओं, बढ़ती लागत, खाद-बीज की महंगाई और मजदूरी संकट से जूझ रहे हैं, ऊपर से धान खरीदी केंद्र में इस तरह की अवैध कटौती उनके साथ आर्थिक शोषण और सीधी लूट है। आरोप है कि जब किसान विरोध करते हैं, तो उन्हें धमकी दी जाती है कि धान नहीं तौला जाएगा, वापस ले जाओ। मजबूर होकर किसान कटौती सहने को विवश हैं।


स्थानीय किसानों ने बताया कि यह गड़बड़ी कोई एक-दो दिन की नहीं, बल्कि लंबे समय से लगातार जारी है। हर बोरी में 41.400 - 41.500 ग्राम धान की कटौती करने से सैकड़ों क्विंटल धान का अवैध फायदा उठाया जा रहा है, जिसकी सीधी मार गरीब और छोटे किसानों पर पड़ रही है। किसानों का सवाल है कि यह कटा हुआ धान आखिर जा कहां रहा है ? और किसके संरक्षण में यह लूट चल रही है?

   अंचल के ग्रामीण किसानों ने इस पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग की है तथा दोषी उपार्जन केन्द्र के प्रबंधक शिवकुमार साहू पर तत्काल निलंबन एवं कड़ी कानूनी कार्रवाई की गुहार लगाई है। साथ ही किसानों से अब तक की गई अवैध कटौती की पूरी भरपाई किए जाने की भी मांग उठ रही है।


किसानों ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र ही इस मामले में प्रशासन द्वारा सख्त कदम नहीं उठाया गया, तो वे मजबूर होकर ब्लॉक एवं जिला स्तर पर उग्र आंदोलन करेंगे, जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।


 इस सम्बन्ध में समिति प्रबंधक शिवकुमार साहू ने बताया कि मैं धान खरीदी का प्रभार नहीं लेना चाहता था। मुझे सभी लोग सहयोग करेंगे बोले तो मैं धान खरीदी कर रहा हूं। मैं आर्थिक रूप से बहुत कमजोर हूं। धान  सूख कर शार्टेज आ जायेगा। इसलिये किसानों से सहयोग के रूप में धान अधिक ले रहा हूं।


   इस सम्बन्ध में जिला सहकारी केंद्रीय बैंक शाखा पिरदा के प्रबंधक उसत प्रधान से मोबाइल नंबर में संपर्क करने का प्रयास किया गया। मगर उन्होंने ने मोबाइल रिसीव नहीं किया।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad