दामाखेड़ा जनपद सदस्य सुरेश साहू का जन्मदिन हर्षोल्लास व गरिमामय वातावरण में मनाया गया
सिमगा:- दामाखेड़ा क्षेत्र के लोकप्रिय जनपद सदस्य सुरेश साहू का जन्मदिन शुक्रवार को पूरे उत्साह, आत्मीयता और गरिमामय वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर जनपद पंचायत सिमगा में एक सादे किंतु भावपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें जनपद पंचायत सिमगा के अध्यक्ष दौलत पाल के नेतृत्व में केक काटकर सुरेश साहू का जन्मदिन मनाया गया।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों, पंचायत पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने सुरेश साहू को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके अच्छे स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं निरंतर जनसेवा में सक्रिय रहने की कामना की। सभी ने उनके द्वारा क्षेत्र में किए जा रहे विकास कार्यों एवं जनसमस्याओं के प्रति उनकी संवेदनशीलता की सराहना की।
इस अवसर पर जनपद पंचायत सिमगा के अध्यक्ष दौलत पाल ने अपने उद्बोधन में कहा कि सुरेश साहू एक कर्मठ, सरल और जमीनी नेता हैं, जो हमेशा आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए तत्पर रहते हैं। उनके नेतृत्व और सहयोग से जनपद क्षेत्र में कई विकास कार्य संभव हो पाए हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे जनप्रतिनिधि संगठन और समाज दोनों के लिए प्रेरणास्रोत होते हैं।
कार्यक्रम में उपाध्यक्ष गोपाल शुक्ला, सभापति चन्द्रप्रकाश टोंडे, सरपंच प्रतिनिधि संतोष साहू, सचिव सुरेश घिदोड़े, गोलू साहू, करन वर्मा, जनपद सदस्य कोमलाल साहू, सरपंच डोमन मारखंडे, दौलत बंजारे सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, पंचायत प्रतिनिधि एवं सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने एकजुट होकर सुरेश साहू को शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल राजनीतिक एवं सामाजिक भविष्य की कामना की।
जन्मदिन समारोह सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ, जहां आपसी सहयोग, भाईचारे और जनसेवा के संकल्प को और अधिक मजबूत करने का संदेश दिया गया।
CNI NEWS सिमगा से ओंकार साहू की रिपोर्ट


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.