Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Wednesday, January 14, 2026

मंदिर से चोरी करने के दो आरोपी जेल दाखिल

 मंदिर से चोरी करने के दो आरोपी जेल दाखिल 



अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट 


दुर्ग - मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुजारी की अनुपस्थिति में मंदिर में घुसकर चांदी का मुकुट एवं पीतल की मूर्ति मय झूला और स्टील के बर्तन चोरी करने के दो आरोपियों को थाना छावनी पुलिस ने विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहाँ से उन्हें न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया। 

                                         वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से इस संबंध में मिली विस्तृत जानकारी के अनुसार प्रार्थी द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि प्रार्थी इच्छापूर्ति दुर्गा गणेश मंदिर मटका लाईन , कैम्प 02 भिलाई समिति का अध्यक्ष है।‌ इच्छापूर्ति दुर्गा गणेश मंदिर मटका लाईन में पडित भोला महाराज पूजा पाठ का कार्य करते है तथा मंदिर के उपर बने कमरे में रहते हैं। प्रतिदिन सुबह  सात बजे मदिर खुलता व दोपहर बारह बजे बंद किया जाता है। तथा शाम चार बजे मंदिर खुलता है एवं रात्रि नौ बजे मंदिर बंद होता है। प्रतिदिन की तरह विगत दिवस 09 जनवरी की शाम चार बजे पंडित भोला महाराज मंदिर का गेट खोलकर अपने कमरे में नहाने धोने चले गये थे। शाम करीबन छह बजे वे मंदिर में वापस आये तो देखे कि मंदिर मे हनुमानजी की मूर्ति पर लगा चाँदी का मुकुट , स्टील का बर्तन एवं लड्डू गोपालजी की पीतल की मूर्ति मय झूला जुमला कीमती बीस हजार रूपये नहीं था। जिसे कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है , प्रार्थी की रिपोर्ट पर अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया। चोरी गई मशरूका एवं अज्ञात आरोपी की पतातलाश हेतु सीसीटीवी को खंगाला गया एवं मुखबिर लगाये गये थे। इस दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त होने पर संदेही को अभिरक्षा में लिया जाकर पुछताछ किया गया , जिनके द्वारा उक्त घटना कारित करना स्वीकार किया गया एवं आरोपियों के कब्जे से चोरी किये गये सामान को बरामद किया गया। धारा सदर अपराध सबूत पाये जाने से थाना छावनी पुलिस ने दोनो आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उसे न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया। 


गिरफ्तार आरोपीगण -


रीना द्विवेदी उम्र 48 वर्ष निवासी इस्पात नगर रिसाली एवं बालमुकुंद सोनी उम्र 65 वर्ष निवासी इस्पात नगर रिसाली , जिला - दुर्ग ( छत्तीसगढ़)।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad