बिलाईगढ़, सोनाखान व सरसीवा में
नए ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त, कांग्रेस संगठन को मिलेगी नई मजबूती
बिलाईगढ़।
बिलाईगढ़ विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत बिलाईगढ़, सोनाखान एवं सरसीवा ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों के नवनियुक्त अध्यक्षों की घोषणा पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। संगठन को और अधिक मजबूत करने की दिशा में यह नियुक्तियाँ महत्वपूर्ण मानी जा रही हैं।
बिलाईगढ़ ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पद पर श्री लकेश्वर देवांगन, सोनाखान ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पद पर श्री युधिष्ठिर नायक तथा सरसीवा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पद पर श्री भीष्म साहू की नियुक्ति की गई है।
इस अवसर पर बिलाईगढ़ विधानसभा की विधायक श्रीमती कविता प्राण लहरे ने नवनियुक्त अध्यक्षों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उन्हें पूर्ण विश्वास है कि उनके कुशल नेतृत्व में कांग्रेस संगठन और अधिक सशक्त होगा। साथ ही जनसेवा एवं संगठनात्मक कार्यों को नई ऊर्जा एवं दिशा प्राप्त होगी।
उन्होंने अपेक्षा व्यक्त की कि नवनियुक्त अध्यक्ष पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के साथ-साथ कार्यकर्ताओं को संगठित कर क्षेत्र में कांग्रेस को और मजबूती प्रदान करेंगे।
नियुक्ति पर कांग्रेसजनों एवं क्षेत्रवासियों ने भी प्रसन्नता व्यक्त करते हुए नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी हैं।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.