घर घुसकर बुजुर्ग महिला से मारपीट करने का आरोपी जेल दाखिल
अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट
बिलासपुर - जमीन विवाद के कारण घर में घुसकर बुजुर्ग महिला के साथ मारपीट करने के आरोपी को तखतपुर पुलिस ने विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उसे न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया।
इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुये तखतपुर थाना प्रभारी विवेक पाण्डेय ने अरविन्द तिवारी को बताया प्रार्थिया रूखमणी बाई ध्रुव पति स्व० नरेश ध्रुव उम्र 55 वर्षीया निवासी खपरी ने थाना तखतपुर में उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि विगत 22 जनवरी को शाम छह बजे वह अपने घर मे थी तभी राजेश ध्रुव लाठी लेकर आया और गंदी - गंदी गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देते हुये घर में घुसकर उसके साथ मारपीट किया है। प्रार्थी की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक - 42 /2025 धारा - 296 , 115 (2) , 351 (2) , 333 बीएनएस कायमी कर विवेचना मे लिया गया। मामला महिला संबंधी गंभीर होने से घटना की जानकारी वरिष्ठ अधिकरियों की दी गई। मामलो को गंभीरता से लेते हुये वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह (भापुसे ) के द्वारा आरोपी के जल्द से जल्द गिरफतारी का निर्देशित किया गया। जिसके परिपालन मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमति मधुलिका सिंह व एसडीओपी श्रीमती नुपुर उपाध्याय के मार्गदर्शन और थाना प्रभारी तखतपुर विवेक पाण्डेय के नेतृत्व मे तखतपुर पुलिस की टीम घटना के आरोपी राजेश ध्रुव को उसके घर एवं गांव मे घेराबंदी कर दबिश देकर पकड़ी। धारा सदर अपराध सबूत पाये जाने से तखतपुर पुलिस ने आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उसे न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया। इस सम्पूर्ण कार्यवाही में तखतपुर थाना स्टॉफ का सराहनीय योगदान रहा।
गिरफ्तार आरोपी -
राजेश ध्रुव पिता पिताम्बर ध्रुव उम्र 46 वर्ष निवासी ग्राम - खपरी , थाना - तखतपुर , जिला - बिलासपुर (छत्तीसगढ़)।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.