Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Thursday, January 29, 2026

समग्र ब्राह्मण परिषद् छत्तीसगढ़ के त्रैवार्षिक निर्वाचन में श्रीमती प्रमिला तिवारी एवं पं.रामानुज तिवारी बने नये नेतृत्वकर्ता.

 समग्र ब्राह्मण परिषद् छत्तीसगढ़ के त्रैवार्षिक निर्वाचन में श्रीमती प्रमिला तिवारी एवं पं.रामानुज तिवारी बने नये नेतृत्वकर्ता



सी एन आइ न्यूज-पुरुषोत्तम जोशी। 

रायपुर -: उत्कृष्ट ब्राह्मण सामाजिक संगठन समग्र ब्राह्मण परिषद् छत्तीसगढ़ का त्रैवार्षिक निर्वाचन आज 29 जनवरी को संगठन के रायपुर स्थित प्रदेश कार्यालय में संपन्न हुआ.



संगठन के त्रैवार्षिक निर्वाचन के लिये नियुक्त प्रभारी डा.भावेश शुक्ला "पराशर" ने जानकारी प्रदान करते हुए बताया है कि समग्र ब्राह्मण परिषद् छत्तीसगढ़ की पंजीयन कार्यकारिणी के सदस्यों द्वारा बहुमत के आधार पर रायपुर निवासी श्रीमती प्रमिला तिवारी को प्रदेशाध्यक्ष, सिकोसा (बालोद) निवासी पं.रामानुज तिवारी को कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष, पं.सजल तिवारी ‌को प्रदेश सचिव एवं डौंडी लोहारा (बालोद) निवासी पं.प्रेम शंकर शुक्ला को कोषाध्यक्ष के दायित्व के लिये चुना गया है.




 इसके अलावा पं.शैलेन्द्र रिछारिया प्रदेश संयोजक, आचार्य डा.राजेन्द्र कृष्ण पांडेय एवं पं.शंकर शरण त्रिपाठी को उपाध्यक्ष, पं.विवेक दुबे एवं पं.श्रीकांत तिवारी को संयुक्त सचिव तथा श्रीमती सीमा दुबे एवं पं.राजेश धुलीराम जोशी को प्रदेश संगठन विस्तार के रुप में चयनित किया गया है. त्रैवार्षिक निर्वाचन संपन्न होने के साथ ही सभी पदाधिकारियों ने ब्राह्मण समाज सहित सनातन धर्म एवं राष्ट्र हित के संगठनात्मक उद्देश्यों से संबंधित प्रकल्पों को छत्तीसगढ़ प्रदेश स्तर पर क्रियान्वित करने की शपथ ली.


इस अवसर पर श्रीमती डाली तिवारी, श्रीमती स्वाति शर्मा, श्रीमती अनुसुइया झा, श्रीमती रमा दीवान, श्रीमती अंजू शर्मा, श्रीमती शशि द्विवेदी, श्रीमती राही दुबे, श्रीमती सरोज तिवारी, श्रीमती उमा शुक्ला, पं.उमाकांत तिवारी, पं.विजय पांडेय, पं.गौरव मिश्रा, पं.संजय शर्मा, पं.विवेक तिवारी, श्रीमती कालिंदी उपाध्याय, श्रीमती स्वाति मिश्रा, श्रीमती अमिता तिवारी, श्रीमती अमिता मिश्रा, श्रीमती खुशबू शर्मा, श्रीमती संध्या उपाध्याय, श्रीमती प्रीति तिवारी सहित संपूर्ण छत्तीसगढ़ प्रदेश से संगठन प्रतिनिधि उपस्थित थे.।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad