Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Friday, January 16, 2026

हथबंद–नवापारा मंडल में समाजसेवी डॉ. उत्तम कुमार विश्वास का जन्मदिन हर्षोल्लास से मनाया गया

 हथबंद–नवापारा मंडल में समाजसेवी डॉ. उत्तम कुमार विश्वास का जन्मदिन हर्षोल्लास से मनाया गया




सिमगा:- हथबंद-नवापारा मंडल के सरपंच प्रतिनिधि एवं मंडल पदाधिकारियों द्वारा समाजसेवी डॉ. उत्तम कुमार विश्वास का जन्मदिन हर्षोल्लास, उत्साह और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, समाजसेवी तथा बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

जन्मदिन समारोह के दौरान केक काटकर डॉ. उत्तम कुमार विश्वास को शुभकामनाएँ दी गईं। साथ ही मंडल पदाधिकारियों द्वारा उन्हें शैल चित्र भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों को मिठाइयाँ वितरित की गईं, जिससे पूरे आयोजन में उत्सव जैसा माहौल बना रहा।

इस अवसर पर वक्ताओं ने डॉ. विश्वास के समाजसेवी कार्यों की मुक्त कंठ से सराहना की। उन्होंने कहा कि डॉ. उत्तम कुमार विश्वास समाज के हर वर्ग के लिए निरंतर सेवा कार्य करते आ रहे हैं। शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक जागरूकता के क्षेत्र में उनका योगदान सराहनीय एवं अनुकरणीय है। वक्ताओं ने उनके दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना करते हुए कहा कि वे भविष्य में भी इसी तरह समाजहित में कार्य करते रहें।

कार्यक्रम में सरपंच प्रतिनिधि नरेश अनंत, मंडल उपाध्यक्ष धन्ना धनेश्वर निषाद, मीडिया प्रभारी प्रकाश पाल, भावेश साहू, ठाकेश चतुरे, मूलचंद टंडन, संतराम ध्रुव सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी, युवा एवं समाजसेवी उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर में डॉ. उत्तम कुमार विश्वास के सामाजिक योगदान की प्रशंसा की।


CNI NEWS सिमगा से ओंकार साहू की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad