गणतंत्र यात्रा के समापन पर विधायक श्रीमती चतुरी नंद के नेतृत्व में चनाट पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
चनाट क्षेत्र के कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत
कुंजराम यादव बसना रिपोर्टर
बसना ।गणतंत्र यात्रा के समापन अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल विधायक श्रीमती चतुरी नंद के नेतृत्व में चनाट पहुंचे। उनके आगमन पर क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखने को मिला। बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता, पदाधिकारी एवं स्थानीय नागरिक मौजूद रहे और सभी ने गर्मजोशी के साथ उनका स्वागत किया।
इस अवसर पर खल्लारी विधायक द्वारकाधीश यादव, पूर्व विधायक देवेंद्र बहादुर सिंह और अन्य विधानसभा के विधायक उपस्थित रहे। जिसमें सरायपाली विधायक श्रीमती चतुरी नंद ने कहा कि गणतंत्र यात्रा का उद्देश्य संविधान के मूल्यों, लोकतंत्र और सामाजिक न्याय के संदेश को जन-जन तक पहुँचाना है। उन्होंने क्षेत्र के कार्यकर्ताओं की सक्रियता और एकजुटता की सराहना करते हुए कहा कि यही संगठन की असली ताकत है।
पूर्व मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि जनता से सीधा संवाद ही लोकतंत्र को मजबूत करता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा संविधान, किसानों, युवाओं और आम जनता के अधिकारों के लिए संघर्ष करती रही है और आगे भी करती रहेगी।गणतंत्र यात्रा के समापन में शामिल हुआ हू.... सभी मतदाताओं कों जागरूक करना और संविधान के प्रति जागरूक करना है... वही सीडी काण्ड में सेसन कोर्ट ने लोवर कोर्ट के फैसले कों. पलट दिया है. इस पर पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने कहा की पहले डिस्चार्ज कर दिया गया था अभी इस फैसले कों पलट दिया गया अब हाई कोर्ट में चैलेंज करेंगें... एसआईआर पर भूपेश बघेल ने कहा एक एक विधानसभा में 60-60 हजार वोट काटे जा रहे है.. नाम में रूटी हो रही है तो नाम काट दिया जा रहा है..! धान खरीदी पर सरकार कों समय बढ़ाना चाहिए.. लिमिट कम होने के कारण किसान धान नहीं बेच पा रहे है.. बहुत सारे किसानों कों एक बार भी टोकन नहीं मिल पाया है.. सरकार कों धान खरीदी की तिथि बढ़ाना चाह
समापन अवसर पर चनाट क्षेत्र के मंडल अध्यक्ष पद्लोचन पटेल विधायक प्रतिनिधि रामेश पटेल, कोषाध्यक्ष कन्हैया पटेल पुरन बरिहा विजय कुमार भोई सक्रिय कार्यकर्ता नितेश पटेल, आदि बहुत बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री एवं विधायक का पुष्पमालाओं और नारों के साथ सम्मान किया गया। पूरे कार्यक्रम में जोश, अनुशासन और संगठनात्मक एकता स्पष्ट रूप से देखने को मिली।
और अंत में खल्लारी विधायक द्वारकाधीश यादव ने आभार व्यक्त किया।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.