Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Saturday, January 17, 2026

भाटापारा विधानसभा क्षेत्र के लाडले नेता शिवरतन शर्मा के जन्मदिन पर उमड़ा जनसैलाब

 भाटापारा विधानसभा क्षेत्र के लाडले नेता शिवरतन शर्मा के जन्मदिन पर उमड़ा जनसैलाब




: छत्तीसगढ़ भाजपा के कद्दावर नेता शिवरतन शर्मा ने अपने जन्मदिन की शुरुआत सुबह 10 बजे नगर स्थित बाबा महाकाल एवं हनुमान मंदिर में दर्शन-पूजन के साथ की। विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर उन्होंने आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने उनका भव्य स्वागत किया। मंदिर परिसर में केक काटकर जन्मदिन मनाया गया तथा उपस्थित जनसमूह ने उन्हें शुभकामनाएं दीं।

पूजा-अर्चना के पश्चात नगर पालिका परिषद में अध्यक्ष अश्वनी शर्मा, सभापति, पार्षद एवं कर्मचारियों द्वारा शिवरतन शर्मा को जन्मदिन की बधाई दी गई और केक काटा गया।

इसके बाद सुबह 11 बजे से भाजपा कार्यालय भाटापारा में शिवरतन शर्मा ने प्रदेश के कोने-कोने से आए कार्यकर्ताओं, समर्थकों एवं आम नागरिकों से आत्मीय भेंट कर शुभकामनाएं स्वीकार कीं।

दोपहर 2 बजे के उपरांत जनपद कार्यालय में जनपद अध्यक्ष सविता प्रदीप अनंत, उपाध्यक्ष भोला वर्मा, संकेत अग्रवाल सहित अधिकारी-कर्मचारियों द्वारा, कोर्ट परिसर में अधिवक्ताओं द्वारा, सेंट मैरी स्कूल, रामलीला मैदान, तरेंगा स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में आयोजित कार्यक्रमों में जन्मदिन मनाया गया। इसके अलावा कौशलपुर मंडल नारायण साहू एवं पदाधिकारियों द्वारा काटी धरसा, नांदघाट मां सर्वेश्वरी ऑटो मोबाइल, सिमगा के लिए प्रस्थान के दौरान हेम कमारी एवं साथियों द्वारा, यश कार के पास नभ नारायण साहू एवं साथियों द्वारा, भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुनील यदु द्वारा श्याम होटल चौक, यादव समाज द्वारा पल्टन होटल के पास, भारत माता चौक में भाजयुमो द्वारा, कोमल जूस में अभिषेक मिश्रा एवं साथियों द्वारा तथा भाजपा पिछड़ा वर्ग प्रदेश मंत्री आशीष जायसवाल द्वारा कार्यालय में देर रात तक जन्मदिन मनाया गया।

जन्मदिवस के अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष आकांक्षा गोलू जायसवाल द्वारा कोलियारी में तथा सिमगा के ग्राम किरवई में मनोज टोंडे  फैन्स क्लब द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया। प्रदेश भर से पहुंचे हजारों भाजपा कार्यकर्ता और समर्थक

शिवरतन शर्मा की राजनीतिक यात्रा चार दशकों से अधिक की रही है। इस दौरान उन्होंने सत्ता और विपक्ष दोनों में सक्रिय भूमिका निभाई है। उनके निरंतर जनसंपर्क और संबंधों में विश्वास रखने की कार्यशैली के कारण प्रदेशभर में उनकी व्यापक स्वीकार्यता है। यही कारण रहा कि उनके जन्मदिन पर प्रदेश के विभिन्न जिलों से हजारों कार्यकर्ता, समर्थक एवं आम नागरिक बधाई देने पहुंचे।

इसके अलावा ट्विटर, व्हाट्सएप, फेसबुक एवं इंस्टाग्राम के माध्यम से भी हजारों लोगों ने उन्हें शुभकामनाएं प्रेषित कीं। भाजपा संगठन के राष्ट्रीय नेताओं ने फोन पर जन्मदिन की बधाई दी। विभिन्न समाजों, संगठनों, राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने भी उनसे भेंट कर उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।


*CNI NEWS सिमगा से ओंकार साहू की रिपोर्ट*

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad