Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Friday, February 20, 2026

सोनू डाहिरे ऊर्फ हीरालाल को पंडरिया पुलिस ने भेजा जेल आरोपी थाना पंडरिया के निगरानी बदमाशो की सूची में है शामिल बदमाश थाना पंडरिया क्षेत्रांतर्गत पूर्व में तडीपार भी हो चुके है पिछले 05 वर्षो से पंडरिया के कई अपराधो में संलिप्त रहा है नशे का सेवन कर जबरदस्ती लोगो को परेशान कर मारपीट करता था।

 थाना पंडरिया                जिला कबीरधाम


सोनू डाहिरे ऊर्फ हीरालाल को पंडरिया पुलिस ने भेजा जेल



आरोपी थाना पंडरिया के निगरानी बदमाशो की सूची में है शामिल

बदमाश थाना पंडरिया क्षेत्रांतर्गत पूर्व में तडीपार भी हो चुके है

पिछले 05 वर्षो से पंडरिया के कई अपराधो में संलिप्त रहा है

नशे का सेवन कर जबरदस्ती लोगो को परेशान कर मारपीट करता था।


विवरण-  मामला थाना पंडरिया क्षेत्रांतर्गत बैरागपारा पंडरिया का है कि कल दिनांक 18.02.26 को पंडरिया पुलिस को फोन से सूचना मिली कि बैरागपारा पंडरिया में कोई अज्ञात व्यक्ति कपडा बेंचने वाले किसी फेरी वाले के घर जबरन घुस कर जबरदस्ती मारपीट कर रहा है कि सूचना से वरिष्ठ अधिकारी पुलिस अनु. अधिकारी पण्डरिया श्री भुपत सिंह धनेश्री (रापुसे) को अवगत कराकर उचित कार्यवाही करने की दिशा निर्देश प्राप्त होने पर पंडरिया पुलिस तुरंत घटना स्थल पहुचा जहां पर देखा कि मोहल्ले का सोनू डाहिरे ऊर्फ हीरालाल डाहिरे पिता स्वं. भरत डाहिरे उम्र 30 साल निवासी बैरागपारा पंडरिया थाना पंडरिया जिला कबीरधाम का पडोस के बोधन ठाकुर के मकान में किराये से रहने वाले के घर अंदर घुस कर मारपीट कर रहा था जिसे पंडरिया पुलिस द्वारा मामले को शांत कराकर आरोपी सोनू डाहिरे को थाना लेकर आये व पीडित का ईलाज कराया गया तथा आरोपी सोनू डाहिरे के विरूद्ध अपराध पंजीबद्ध कर मामला अजमानतीय होने से आरोपी सोनू डाहिरे को ज्युडिसियल रिमांड पर जेल भेजा गया। 

आरोपी सोनू डाहिरे पिछले 05 साल से पंडरिया में घटित कई छोटे बडे अपराधे में संलिप्त रहा है, जिसके चलते आरोपी का थाना पंडरिया में निगरानी बदमाश की सूची में नाम दर्ज है।

आरोपी सोनू डाहिरे के उपर वर्ष 2019 में राज्य सुरक्षा कानून के तहत जिला बदल की कार्यवाही किया गया था।

आरोपी के आचरण में किसी प्रकार की कोई सुधार नहीं होने पर वर्तमान में पुन: राज्य सुरक्षा कानून के तहत जिला बदल की कार्यवाही के लिये प्रतिवेदन भेजी गयी है।

CNI NEWS कवर्धा छत्तीसगढ़ से अनवर खान की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad