होली मिलन समारोह का आयोजन 1 मार्च को रामनाथ भीमसेन भवन, समता कॉलोनी में ।
सी एन आइ न्यूज-पुरुषोत्तम जोशी। रायपुर -प्रेम,सद्भावना और उत्साह के पर्व होली के अवसर पर कांग्रेस पार्टी के महामंत्री सुबोध हरितवाल द्वारा भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया जा रहा है।
यह समारोह 1 मार्च को रामनाथ भीमसेन भवन, समता कॉलोनी में शाम 4 बजे से 8 बजे तक आयोजित होगा । इस होली मिलन समारोह में राजधानी रायपुर के सभी गणमान्य नागरिकों, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं कांग्रेस कार्य कर्ताओं को आमंत्रित किया गया है।
कार्यक्रम का उद्देश्य आपसी भाईचारे, सौहार्द और सामाजिक एकता को सुदृढ़ करना है । कार्यक्रम के आयोजक श्री हरितवाल ने बताया कि समारोह में रंग -गुलाल के साथ पारंपरिक होली गीत-संगीत, आपसी मिलन और शुभकामानाओं का आदान प्रदान होगा, उन्होंने शहरवासियों से इस उत्सव में शामिल होकर होली के उल्लास को साझा करने की अपील की है ।




















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.