ब्रेकिंग भांसी
लोकेशन छत्तीसगढ़ दंतेवाड़ा
रिपोर्टर। असीम पाल ब्यूरो
दंतेवाड़ा
भांसी: मनोकामेश्वर महादेव मंदिर में स्थापना दिवस एवं बजरंगबली जी की प्राण-प्रतिष्ठा सम्पन्न
ग्राम भांसी मुख्य सड़क पर स्थित भगवान भोलेनाथ मनोकामेश्वर महादेव मंदिर में दिनांक 24 फरवरी 2026, मंगलवार को श्रद्धा और भक्ति से परिपूर्ण वातावरण देखने को मिला।
इस अवसर पर पिछले वर्ष भगवान भोलेनाथ के मंदिर की जीर्णोद्धार के प्रथम स्थापना दिवस के साथ-साथ नवनिर्मित मंदिर में बजरंगबली (हनुमान जी) की प्रतिमा की प्राण-प्रतिष्ठा विधि-विधान से संपन्न हुई।
मंदिर प्रांगण में आयोजित इस धार्मिक अनुष्ठान में ग्राम भांसी सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए, जिससे संपूर्ण परिसर भक्ति-भाव से सराबोर हो गया। कार्यक्रम के दौरान वैदिक मंत्रोच्चार, पूजा-अर्चना एवं हवन के साथ भगवान भोलेनाथ के स्थापना दिवस एवं बजरंगबली जी की प्रतिमा की प्राण-प्रतिष्ठा विधिवत रूप से कराई गई। जिससे ग्राम भांसी के वातावरण को आध्यात्मिक ऊर्जा से भर दिया।
इस अवसर पर बचेली से आई भागवत भजन मंडली द्वारा भजन-कीर्तन एवं भक्तो द्वारा जयघोष किया गया, जिससे मंदिर परिसर गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने पूरे आयोजन में भावपूर्वक सहभागिता निभाई। प्राण-प्रतिष्ठा के उपरांत सभी भक्तजनों को प्रसाद वितरण किया गया।
शिव मंदिर समिति भांसी की ओर से इस अवसर पर विशाल भंडारे का आयोजन भी किया गया, जिसमें बचेली, किरंदुल, दंतेवाड़ा एवं भांसी सहित आसपास के क्षेत्रों से सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
इस अवसर पर मंदिर समिति के पदाधिकारी एवं अन्य सदस्य उपस्थित रहे। पदाधिकारियों ने आयोजन को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी श्रद्धालुओं एवं सेवा-भाव से जुड़े कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया।




















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.