Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Saturday, February 28, 2026

कृषक उन्नति योजना के तहत जिले के 1.17 लाख किसानों के खाते में पहुंची 461.82 करोड़ रुपए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने किसानों के खाते में वितरित की आदान सहायता राशि होली के पहले किसानों को मिली खुशियों की सौगात

 कृषक उन्नति योजना के तहत जिले के 1.17 लाख किसानों के खाते में पहुंची 461.82 करोड़ रुपए



मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने किसानों के खाते में वितरित की आदान सहायता राशि


होली के पहले किसानों को मिली खुशियों की सौगात


     कवर्धा 28 फरवरी 2026। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने होली पर्व से पहले किसानों को बड़ी सौगात देते हुए बिल्हा विकासखंड के ग्राम रहंगी खेल मैदान में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह से कृषक उन्नति योजना अंतर्गत प्रदेश के किसानों को आदान सहायता राशि उनके खाते में अंतरित की।




 इसके अंतर्गत कबीरधाम जिले के 1 लाख 17 हजार 344 किसानों के खाते में कुल 461.82 करोड़ रुपए की राशि अंतरित की गई। इस अवसर पर कवर्धा जिले के सभी विकासखंड मुख्यालयों में कृषक उन्नति योजना के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 



जहां मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय वर्चुअल माध्यम से जुड़े रहे और किसानों से संवाद किया। कवर्धा के पीजी कॉलेज ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम में कृषक कल्याण परिषद के अध्यक्ष श्री सुरेश चंद्रवंशी, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्री विदेशी राम धुर्वे, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्री संतोष पटेल, कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा, नगर पालिका अध्यक्ष श्री चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री कैलाश चंद्रवंशी, जिला पंचायत सदस्य डॉ बीरेन्द्र साहू, नगर पंचायत अध्यक्ष श्री घुरवाराम साहू, श्री सीताराम चंद्रवंशी, जनपद अध्यक्ष श्रीमती सुषमा गणपत बघेल, जिला पंचायत सीईओ श्री अभिषेक अग्रवाल, श्री नरेंद्र मानिकपुरी, श्री भुनेश्वर चंद्राकर उप संचालक कृषि श्री अमित मोहंती सहित बड़ी संख्या में किसान और अधिकारी उपस्थित रहे। 


        मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने वर्चुअल माध्यम से किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि आज का दिन किसानों के सम्मान और स्वाभिमान का दिन है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की गारंटी को पूरा करते हुए 3100 प्रति क्विंटल धान की कीमत का वादा आज धरातल पर उतर चुका है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने वादा किया था कि किसान भाई होली का त्योहार धूमधाम से मना सकें, इसलिए त्योहार से पहले यह राशि जारी की गई है। उन्होंने कहा कि इस वर्ष न तो बारदाने की कमी हुई और न ही भुगतान में देरी और सुगमता से सभी किसानों का धान खरीदा गया है। 


     कृषक कल्याण परिषद के अध्यक्ष श्री सुरेश चंद्रवंशी ने कहा कि राज्य सरकार ने किसानों से किया गया हर वादा पूरी ईमानदारी के साथ निभाया है। उन्होंने बताया कि प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान की खरीदी 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से की गई, जो देश में सर्वाधिक दरों में से एक है। इससे प्रदेश के किसानों को उनकी उपज का बेहतर मूल्य मिला है और उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत हुई है। उन्होंने कहा कि होली पर्व से पहले किसानों की मेहनत की पूरी राशि एक साथ उनके बैंक खातों में पहुंचना सरकार की किसान हितैषी नीति को दर्शाता है। इससे किसानों को त्योहार मनाने में सुविधा मिली है और उनके परिवारों में खुशी का माहौल बना है।


      पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्री विदेशी राम धुर्वे ने कहा कि आज छत्तीसगढ़ का किसान खुशहाल और आत्मविश्वास से भरा हुआ है। उन्होंने कहा कि विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार किसानों के हित में लगातार काम कर रही है। होली पर्व से पहले धान खरीदी की अंतर राशि किसानों के खातों में पहुँच रही है, जिससे किसानों और उनके परिवारों में खुशी का माहौल है। उन्होंने बताया कि किसानों को फसल बीमा योजना का भी लाभ मिल रहा है, जिससे प्राकृतिक आपदा या नुकसान की स्थिति में उन्हें आर्थिक सुरक्षा मिलती है। श्री धुर्वे ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसानों की आय दोगुनी करने का संकल्प लिया था और आज विभिन्न योजनाओं के माध्यम से किसानों की आय में लगातार वृद्धि हो रही है। उन्होंने कहा कि अब किसान पारंपरिक खेती के साथ-साथ आधुनिक कृषि तकनीकों को भी अपना रहे हैं, जिससे उत्पादन बढ़ा है और उन्हें बेहतर लाभ मिल रहा है। 

     

       पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्री संतोष पटेल ने कहा कि राज्य सरकार चुनाव से पहले जो वादे किए थे, उन्हें पूरा कर रही है। उन्होंने कहा कि किसानों से 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी की जा रही है और धान की अंतर राशि का भुगतान होली त्योहार से पहले एकमुश्त किया जा रहा है। इससे किसानों को बड़ी राहत मिली है और त्योहार से पहले उनके घरों में खुशियों का माहौल बना है। उन्होंने कहा कि विष्णुदेव साय के नेतृत्व में सरकार किसानों की मेहनत का पूरा सम्मान कर रही है। किसानों द्वारा दिन-रात की गई मेहनत का पैसा सीधे उनके बैंक खातों में पहुंचाया जा रहा है, जिससे उन्हें आर्थिक मजबूती मिल रही है। श्री पटेल ने कहा कि सरकार का उद्देश्य किसानों की आय बढ़ाना और उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है। धान खरीदी और अंतर राशि के समय पर भुगतान से किसानों का भरोसा मजबूत हुआ है।

CNI NEWS कवर्धा छत्तीसगढ़ से अनवर खान की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad