तीन परिवारों को 12 लाख रूपए की आर्थिक सहायता मंजूर
कवर्धा, 25 फरवरी, 2026। कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा ने राजस्व पुस्तक परिपत्र छह-चार के तहत तीन विपत्तिग्रस्त परिवारों को चार-चार लाख रूपए की मान से 12 लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि की स्वीकृत दी है। इसके तहत ग्राम दरिया निवासी साजन मेरावी की तालाब में डूबने से मृत्यु हो जाने पर विपत्तिग्रस्त उनके पति श्री संपत सिंह को, ग्राम आमानारा निवासी टीकोबाई की नाला में डूबने से मृत्यु हो जाने पर विपत्तिग्रस्त उनके पुत्र श्री कारेलाल को और ग्राम कुल्हीडोंगरी निवासी किरण परस्ते की सर्प काटने से मृत्यु हो जाने पर विपत्तिग्रस्त उनके पिता श्री राजकुमार परस्ते को राजस्व पुस्तक परिपत्र छह-चार के तहत चार-चार लाख रूपए की आर्थिक सहायता की मंजूरी दी गई है।
CNI NEWS कवर्धा छत्तीसगढ़ से अनवर खान की रिपोर्ट


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.