Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Sunday, February 1, 2026

अवैध शराब के विरुद्ध सारंगढ़ पुलिस की कार्यवाही 15 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ महिला आरोपी गिरफ्तार

 अवैध शराब के विरुद्ध सारंगढ़ पुलिस की कार्यवाही



15 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ महिला आरोपी गिरफ्तार


सारंगढ़-बिलाईगढ़ से अखिलेश नागेश्वर की रिपोर्ट।

जिले में अवैध शराब के बिक्री एवं परिवहन पर रोक लगाने के लिए पुलिस अधीक्षक श्री आंजनेय वार्ष्णेये, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती निमीषा पाण्डेय एवं एसडीओपी श्रीमती स्नेहिल साहू के निर्देश पर लगातार अभियान चलाया जा रहा है।

इसी क्रम में थाना सिटी कोतवाली सारंगढ़ पुलिस ने अवैध शराब बिक्री के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए 15 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ एक महिला आरोपी को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी निरीक्षक कामिल हक के कुशल मार्गदर्शन में दिनांक 31 जनवरी 2026 को मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम द्वारा ग्राम बोहारडीह पारा हिर्री में रेड कार्यवाही की गई।

रेड के दौरान एक महिला गुलापा जांगड़े पति रामकुमार जांगड़े, उम्र 40 वर्ष, निवासी बोहारडीह पारा हिर्री, थाना सारंगढ़ के घर की बाड़ी से पीले रंग के प्लास्टिक डिब्बे में रखी 15 लीटर कच्ची महुआ शराब (कीमत लगभग 3,000 रुपये) जप्त की गई। आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 48/2026 धारा 34(2), 59(क) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।

इस कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक कामिल हक, प्रधान आरक्षक धनेश्वर उरांव, आरक्षक पुरुषोत्तम राठौर, मुकेश चंद्रा, महिला आरक्षक शकुंतला जायसवाल सहित थाना स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।


No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad