ताइक्वांडो कलर बेल्ट प्रमोशन टेस्ट 2026 संपन्न, खिलाड़ियों ने दिखाया उत्कृष्ट प्रदर्शन
बिलाईगढ़।
जिला ताइक्वांडो एसोसिएशन के तत्वावधान में मार्शल आर्ट अकादमी बिलाईगढ़ द्वारा आयोजित ताइक्वांडो कलर बेल्ट प्रमोशन टेस्ट 2026 का आयोजन 1 फरवरी 2026 को समुदायिक भवन, ऑर्बिट कंप्यूटर के पास, बिलाईगढ़ में किया गया।
कार्यक्रम सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक उत्साह और अनुशासन के साथ संपन्न हुआ।
इस प्रमोशन टेस्ट में बिलाईगढ़ विकासखंड क्षेत्र के ताइक्वांडो खिलाड़ियों ने बढ़-चढ़कर भागीदारी की।
खिलाड़ियों के तकनीकी प्रदर्शन, आत्मरक्षा कौशल, किक, पंच एवं पूमसे के आधार पर उन्हें उनके अनुभव व दक्षता के अनुसार कलर बेल्ट में प्रमोट किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बिलाईगढ़ नगर पंचायत अध्यक्ष श्री दामोदर दुबे जी, मास्टर श्री कौशल जांगड़े जी एवं जिला ताइक्वांडो प्रेसिडेंट श्री गोविंद अजय जी विशेष रूप से उपस्थित रहे। अतिथियों ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए खेलों के माध्यम से अनुशासन, आत्मविश्वास एवं शारीरिक विकास पर बल दिया।
कलर बेल्ट प्रमोशन के अंतर्गत
लालिमा बारले, उदिता अजगले एवं आराधना रत्नाकर को ब्लू बेल्ट,
गीत साहू, चिराग, कमल एवं अभिषेक को येलो बेल्ट, लोकेश बर्मन एवं शुभम जाटवर को रेड बेल्ट, जबकि अमन एवं विवेक को ब्लू बेल्ट प्रदान की गई।
कार्यक्रम का सफल आयोजन मार्शल आर्ट अकादमी बिलाईगढ़ द्वारा किया गया, जिसमें अकादमी के संचालक प्रतीक श्रीवास, डेविड मनहर, शुभम देवांगन, रंजीत पंकज सहित अन्य प्रशिक्षकों का सराहनीय सहयोग रहा।
अंत में अकादमी एवं अतिथियों द्वारा सभी खिलाड़ियों को ताइक्वांडो खेल में उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी गईं।




















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.