Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Wednesday, February 4, 2026

मादक पदार्थों एवं ड्रग्स के अवैध कारोबार पर अंकुश हेतु टोल फ्री नंबर 1933 जारी एसएसपी ने ई-रिक्शा को हरि झंडी दिखाकर किया रवाना

 मादक पदार्थों एवं ड्रग्स के अवैध कारोबार पर अंकुश हेतु टोल फ्री नंबर 1933 जारी



एसएसपी ने ई-रिक्शा को हरि झंडी दिखाकर किया रवाना


अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट 


दुर्ग - जिला पुलिस द्वारा ऑपरेशन विश्वास के अंतर्गत मादक पदार्थों एवं ड्रग्स के अवैध कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने तथा आम नागरिकों की सहभागिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से टोल फ्री नंबर 1933 जारी किया गया है। उक्त टोल फ्री नंबर के माध्यम से आम नागरिक मादक पदार्थों एवं ड्रग्स के अवैध कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों एवं गतिविधियों की सूचना सीधे पुलिस को दे सकते हैं। आज 04 फरवरी को दुर्ग–भिलाई शहर में संचालित लगभग पांच सौ ई-रिक्शा में टोल फ्री नंबर 1933 चस्पा कर‌ जन-जागरूकता अभियान के अंतर्गत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल द्वारा हरि झंडी दिखाकर रवाना किया गया। साथ ही जिले के समस्त पुलिस वाहनों में भी उक्त टोल फ्री नंबर चस्पा किया गया है , जिससे अधिक से अधिक नागरिकों तक इसकी जानकारी पहुंच सके। दुर्ग पुलिस द्वारा यह सुनिश्चित किया गया है कि टोल फ्री नंबर पर सूचना देने वाले नागरिकों की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जायेगी तथा प्राप्त सूचनाओं पर विधिसम्मत एवं त्वरित कार्रवाई की जायेगी।


दुर्ग पुलिस की अपील -


दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि यदि उन्हें मादक पदार्थों , ड्रग्स अथवा अन्य नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार से संबंधित कोई भी जानकारी प्राप्त होती है , तो तत्काल टोल फ्री नंबर 1933 पर सूचना दें एवं समाज को नशा मुक्त बनाने में पुलिस का सहयोग करें।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad