जिला : विदिशा मध्यप्रदेश।
बच्चों के संग, देशभक्ति के रंग!
विदिशा पुलिस का संवेदनशील प्रयास — 200 से अधिक बच्चों ने बड़े पर्दे पर देखी शौर्य और समर्पण पर आधारित फ़िल्म “बॉर्डर 2”
ड्यूटी के लंबे घंटे, जिम्मेदारियों का बोझ और समाज की सुरक्षा के बीच पुलिसकर्मी अपने परिवार से दूर रहते हैं। इसी भावना को सहेजते हुए विदिशा पुलिस द्वारा पुलिस वेलफेयर के अंतर्गत एक भावनात्मक व प्रेरणादायक पहल की गई।
यह कार्यक्रम पुलिस अधीक्षक विदिशा श्री रोहित काशवानी की उपस्थिति में 08 फरवरी 2026 (रविवार) को आयोजित किया गया। इस विशेष आयोजन के तहत 200 से अधिक पुलिस स्टाफ के बच्चों को शौर्य, बलिदान और देशप्रेम पर आधारित फ़िल्म “बॉर्डर 2” बड़े पर्दे पर दिखाई गई, जिसमें बच्चों ने न केवल फ़िल्म का आनंद लिया, बल्कि देशभक्ति की भावना को भी गहराई से आत्मसात किया।
पुलिस लाइन, विदिशा से बच्चों को एक साथ गोल्ड सिनेमा ले जाया गया, जहाँ दोपहर 2:00 बजे फ़िल्म का प्रदर्शन हुआ। परदे पर दिखते वीर जवानों के साहस, त्याग और बलिदान ने बच्चों को भावनात्मक रूप से प्रभावित किया।परदे पर दिखते वीर जवानों के साहस, त्याग और बलिदान ने बच्चों के मन में राष्ट्रप्रेम, अनुशासन और कर्तव्यबोध के भाव जागृत किए।
फ़िल्म समाप्ति के पश्चात सिनेमा हॉल देशभक्ति के जयघोष से गूंज उठा। बच्चों द्वारा “भारत माता की जय” और “जय हिंद” के गगनभेदी नारों ने वातावरण को भावुक और गर्व से भर दिया, जिसने इस आयोजन को अविस्मरणीय बना दिया।
यह पहल केवल एक फ़िल्म प्रदर्शन नहीं, बल्कि पुलिस परिवारों के बच्चों को यह अहसास दिलाने का प्रयास रही कि उनके माता-पिता का सेवा भाव और समर्पण देश की सुरक्षा में कितना महत्वपूर्ण है। बच्चों के चेहरों पर मुस्कान और आंखों में गर्व इस आयोजन की सबसे बड़ी उपलब्धि रही।
विदिशा पुलिस का यह प्रयास पुलिस परिवारों से भावनात्मक जुड़ाव, बच्चों के सर्वांगीण विकास और राष्ट्रभक्ति के संस्कार विकसित करने की दिशा में एक सराहनीय कदम है।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.