Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Wednesday, February 11, 2026

विदिशा जिले में रोड दुर्घटना कम करने और दुर्घटना में घायलों की संरक्षा के लिए ऐतिहासिक पहल देश और प्रदेश में पहली बार 125 ट्रॉमा सपोर्ट वालंटियर तैयार किए गए जो कि विभिन्न महत्वपूर्ण स्थलों पर तैनात रहेंगे


जिला : विदिशा मध्यप्रदेश।


विदिशा जिले में रोड दुर्घटना कम करने और दुर्घटना में घायलों की संरक्षा के लिए ऐतिहासिक पहल



देश और प्रदेश में पहली बार 125  ट्रॉमा सपोर्ट वालंटियर तैयार किए गए जो कि विभिन्न महत्वपूर्ण स्थलों पर तैनात रहेंगे


इन वॉलंटियर को परिचय पत्र जैकेट तथा प्रशिक्षण देकर किया गया तैयार


एसएटीआई के विद्यार्थियों के द्वारा तैयार किया गया राहवीर एप विशेष रूप से किया गया डिजाइन



दुर्घटना में घायल ऐप के माध्यम से तत्काल बुला सकता है वालंटियर सेवा


राहवीर योजना और सड़क सुरक्षा के लिए पहली बार तैयार किया गया मोबाइल एप्लीकेशन


विदिशा में हर वर्ष लगभग 220 लोगों की मृत्यु रोड एक्सीडेंट में होती है, इसे कम करने के लिए की गई पहल


ट्रेनिंग सेशन में वरीष्ठ चिकित्सक द्वारा बताया गया एक्सीडेंट विक्टिम को हैंडल करने का तरीका


एसीटीआई की विद्यार्थी वेदिका एवं पलक द्वारा दी गई राहवीर ऐप की ट्रेनिंग


आज दिनांक 09 फरवरी 2026 को पुलिस कंट्रोल रूम, विदिशा में पुलिस अधीक्षक श्री रोहित काशवानी की उपस्थिति में केंद्र सरकार की राहवीर योजना के अंतर्गत ट्रॉमा सपोर्ट वॉलिंटियर प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।


कार्यक्रम के दौरान SATI कॉलेज, विदिशा के कंप्यूटर साइंस एवं आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस विषय के 12 विद्यार्थियों द्वारा विकसित “राहवीर विदिशा एप” के माध्यम से ट्रॉमा सपोर्ट वॉलिंटियरों को प्रशिक्षण प्रदान किया गया। 


अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रशिक्षण में बताया गया कि सड़क दुर्घटना होने के बाद वॉलिंटियर किस प्रकार मौके पर सुरक्षित तरीके से सहायता कर सकते हैं, किन सावधानियों का पालन आवश्यक है तथा घायल व्यक्ति को शीघ्र उपचार हेतु अस्पताल तक कैसे पहुँचाया जाए।


इस अवसर पर डॉ. सचिन गर्ग द्वारा गोल्डन ऑवर की उपयोगिता पर विस्तार से जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि दुर्घटना के बाद पहले एक घंटे में समय पर सहायता, प्राथमिक उपचार एवं त्वरित अस्पताल पहुँचाने से घायल व्यक्ति की जान बचाई जा सकती है।


कार्यक्रम के समापन अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री रोहित काशवानी द्वारा राहवीर योजना, सड़क दुर्घटनाओं के प्रमुख कारणों, दुर्घटना के बाद तत्काल सहायता की आवश्यकता एवं आमजन की भूमिका के संबंध में जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य जिले में हो रही सड़क दुर्घटनाओं को कम करना तथा आमजन को निःसंकोच होकर दुर्घटना पीड़ितों की सहायता के लिए प्रेरित करना है।


राहवीर योजना की जानकारी:

राहवीर योजना के अंतर्गत सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को गोल्डन ऑवर के भीतर अस्पताल पहुँचाने वाले व्यक्ति को केंद्र सरकार द्वारा ₹25,000/- की प्रोत्साहन राशि एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाता है, जिससे आमजन आगे आकर घायलों की सहायता कर सकें।


सड़क सुरक्षा जागरूकता:

कार्यक्रम के दौरान सड़क सुरक्षा, सुरक्षित व्यवहार एवं दुर्घटना रोकथाम से संबंधित जागरूकता पंपलेट वितरित किए गए। साथ ही ग्राम रक्षा एवं नगर सुरक्षा समिति के सदस्यों को टी-शर्ट वितरित की गईं।


कार्यक्रम में थाना यातायात प्रभारी श्री आशीष राय, सूबेदार भागीरथ, सूबेदार हृदय कुशराम अन्य पुलिस स्टाफ तथा ग्राम रक्षा एवं नगर सुरक्षा समिति के सदस्य उपस्थित रहे।


No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad