Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Wednesday, February 11, 2026

शंकर नगर क्षेत्र में सूने घर की चोरी का तीसरा फरार आरोपी गिरफ्तार, 72 हजार रुपये का मशरूका बरामद


जिला – विदिशा मध्यप्रदेश।


शंकर नगर क्षेत्र में सूने घर की चोरी का तीसरा फरार आरोपी गिरफ्तार, 72 हजार रुपये का मशरूका बरामद



थाना कोतवाली पुलिस ने सूने घर में हुई सोने-चांदी की चोरी के प्रकरण में फरार चल रहे तीसरे आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। आरोपी के कब्जे से एक सोने की अंगूठी कीमत लगभग 70,000 रुपये एवं 2,000 रुपये नगद, कुल 72,000 रुपये का मशरूका बरामद किया गया है।


पुलिस अधीक्षक विदिशा श्री रोहित काशवानी के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. प्रशांत चौबे एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री अतुल सिंह के मार्गदर्शन में थाना कोतवाली पुलिस द्वारा पूर्व में सूने घर में हुई चोरी का सफलतापूर्वक पर्दाफाश किया गया था। इस प्रकरण में घटना दिनांक से फरार चल रहे तीसरे आरोपी जफर खॉ को आज दिनांक 09.02.2026 को गल्ला मंडी रोड, बरईपुरा विदिशा के पास से गिरफ्तार किया गया।


जांच के दौरान पुलिस टीम द्वारा तकनीकी विश्लेषण तथा संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की गई। मुखबिर सूचना एवं मैदानी पतारसी के आधार पर पहले ही गिरोह के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका था, जबकि तीसरे आरोपी की लगातार तलाश जारी थी।


घटना का विवरण:

दिनांक 07.10.2025 को शंकर नगर क्षेत्र में सूने मकान का फायदा उठाकर अज्ञात आरोपियों द्वारा 04 सोने की चूड़ियां, 01 मंगलसूत्र, 04 सोने की अंगूठियां, 01 जोड़ी सोने की झुमकी, 01 जोड़ी सोने के टॉप्स, 01 सोने की नथ, 01 सोने का रानी हार, 01 सोने का गले का हार, 02 सोने की चेन एवं ₹50,000 नगदी चोरी की गई थी।


पंजीबद्ध प्रकरण:

अपराध क्रमांक 939/25

धारा 303(4), 305(a) बीएनएस


*गिरफ्तार आरोपी:*

जफर खॉ पिता हबीब खॉ, उम्र 35 वर्ष, निवासी मोहम्मदगढ़ थाना हैदरगढ़ जिला विदिशा, हाल पता – जनता नगर, खतीशा मस्जिद के पास, शाहिद हाजी अली के मकान के बाजू में, गली नं. 3, थाना करोंद, भोपाल (म.प्र.)


बरामद मशरूका:

एक सोने की अंगूठी (कीमत लगभग ₹70,000)

 ₹2,000 नगद

कुल बरामद मशरूका ₹72,000/- 


कार्रवाई में सम्मिलित पुलिस टीम;

थाना प्रभारी निरीक्षक आनंद राज, प्र.आर. जितेन्द्र खटीक, प्र.आर. विजय गुप्ता, प्र.आर. संजय डांगी, प्र.आर. धर्मेश बर्थे, प्र.आर. अमित सक्सेना, आर. नवरत्न सिंह राजपूत की महत्वपूर्ण भूमिका रही।


विदिशा पुलिस की अपील:

नागरिकों से अपील है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल नजदीकी थाना या डायल-112 पर दें। आपकी सतर्कता और एक छोटी सी सूचना भी बड़े अपराध को रोकने में अत्यंत सहायक सिद्ध हो सकती है।


No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad