मेनरोड से तिलईभाठ तक 2.75 करोड़ से बनेगी पक्की सड़क
4.55 किलोमीटर सड़क निर्माण कार्य का किया गया भूमिपूजन
कवर्धा, 23 फरवरी 2026। कबीरधाम जिले के सहसपुर लोहारा क्षेत्र अंतर्गत मेनरोड से तिलईभाठ तक 2 करोड़ 75 लाख 34 हजार रुपए की लागत से 4.55 किलोमीटर लंबी पक्की सड़क का निर्माण किया जाएगा।
मेनरोड से तिलईभाठ तक सड़क निर्माण कार्य उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक श्री विजय शर्मा के विशेष प्रयासों से स्वीकृत हुआ है। आज ग्राम पंचायत तिलईभाठ में सड़क निर्माण कार्य का विधिवत भूमिपूजन जिला पंचायत अध्यक्ष श्री ईश्वरी साहू, श्री नीतेश अग्रवाल सहित क्षेत्र के जनप्रतिनिधि द्वारा किया गया।
जिला पंचायत अध्यक्ष श्री ईश्वरी साहू ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के मंशानुरूप् उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा के सतत प्रयासों से कबीरधाम जिला विकास की नई दिशा में आगे बढ़ रहा है। सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा और धार्मिक पर्यटन जैसे सभी क्षेत्रों में समग्र विकास के कार्य तेजी से किए जा रहे हैं, जिसका सीधा लाभ आम जनता को मिल रहा है। इस सड़क के निर्माण से तिलईभाठ के ग्रामीणों को आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी। पक्की सड़क बनने से किसानों को अपनी उपज बाजार तक पहुंचाने में आसानी होगी तथा विद्यार्थियों, मरीजों और आम नागरिकों को सुरक्षित और सुगम मार्ग मिलेगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय सरकार ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास के लिए लगातार प्रयासरत है। सड़क, बिजली, पानी और शिक्षा जैसी मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि इस सड़क के निर्माण से क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी।
श्री नीतेश अग्रवाल ने अपने संबोधन में कहा कि उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक श्री विजय शर्मा के नेतृत्व में क्षेत्र में लगातार बड़े-बड़े विकास कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज कवर्धा विधानसभा क्षेत्र विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है और हर क्षेत्र में प्रगति दिखाई दे रही है। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में मेडिकल कॉलेज का निर्माण किया जा रहा है। इससे जिले के लोगों को बेहतर उपचार की सुविधा स्थानीय स्तर पर ही उपलब्ध होगी और गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए बाहर जाने की आवश्यकता कम होगी। कवर्धा में नालंदा परिसर का निर्माण किया जा रहा है, जो विद्यार्थियों के लिए आधुनिक सुविधाओं से युक्त अध्ययन का केंद्र बनेगा। यहां प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्रों को बेहतर वातावरण, पुस्तकालय एवं अन्य आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराए जाएंगे। इससे क्षेत्र के प्रतिभावान विद्यार्थियों को आगे बढ़ने का सशक्त मंच मिलेगा। इस अवसर पर श्री लाला राम साहू, श्री भूखन साहू, श्री परदेसी पटेल, श्री योगेश साहू, श्री जलेश्वर वर्मा, श्री कृष्ण साहू, श्री लक्ष्मीकांत वर्मा, श्री शिवचरण पटेल, श्री रामखिलावन साहू, श्री रामगुलाल पटेल, श्री सुरेश पटेल, श्री संतोष वर्मा, श्री ओम प्रकाश वर्मा, श्री मोहन साहू, श्री अवध यादव, श्री प्रहलाद साहू सहित सहसपुर लोहारा क्षेत्र के समस्त ग्रामीणजना, जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।
CNI NEWS कवर्धा छत्तीसगढ़ से अनवर खान की रिपोर्ट



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.