Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Monday, February 2, 2026

छत्तीसगढ़ विकसित प्रदेश बनने की ओर तेजी से अग्रसर -मुख्यमंत्री श्री साय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय सतगुरु कबीर संत समागम समारोह दामाखेड़ा में हुए शामिल संत समागम समारोह की राशि 50 लाख से बढाकर 75 लाख करने की घोषणा

 छत्तीसगढ़ विकसित प्रदेश बनने की ओर तेजी से अग्रसर -मुख्यमंत्री श्री साय



मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय सतगुरु कबीर संत समागम समारोह दामाखेड़ा में हुए शामिल


संत समागम समारोह की राशि 50 लाख से बढाकर 75 लाख करने की घोषणा


मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय रविवार को कबीर धर्मनगर दामाखेड़ा में माघ पूर्णिमा के अवसर पर आयोजित सद्गुरू कबीर संत समागम समारोह में शामिल हुए। 




इस अवसर पर उन्होंने पंथ श्री उदित मुनि नाम साहेब, पंथ श्री प्रकाश मुनि नाम साहब को चादर श्रीफल भेंट कर आशीर्वाद लिया और प्रदेश की खुशहाली की कामना की। उन्होंने  संत समागम समारोह की  की राशि 50 लाख से बढाकर 75 लाख करने की  घोषणा की।


समारोह में  पंथश्री प्रकाश मुनि नाम साहब ने मुख्यमंत्री  श्री विष्णु देव साय का कबीरपंथी समाज की ओर से आत्मीय स्वागत किया। उन्होंने कहा कि  इस वर्ष माघ मेला के प्रथम दिन बसंत पंचमी के अवसर पर कबीर पंथ के नये संवाहक 16 वें वंशाचार्य पंथीश्री उदित मुनि नाम साहेब का चादर तिलक संपन्न हुआ। उन्होंने बताया की इस वर्ष देश के विभिन्न प्रांतो के साथ ही विदेशो से भी कबीरपंथी संत समागम मेला में आये हैं। समारोह को शासन -प्रशासन का भरपूर सहयोग मिला है।


 मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय  माघ पूर्णिमा की शुभकामनायें देते हुए कहा कि कबीर धर्म नगर दामाखेड़ा का संत समागम समारोह हर साल भव्य होते जा रहा है जो लोगों में बढ़ते आस्था का प्रतीक है।कबीरपंथ का छत्तीसगढ़ के जनजीवन में व्यापक प्रभाव है।इसलिए यहां के लोग शांतिप्रिय है और छत्तीसगढ़  विकसित प्रदेश बनने की ओर तेजी से अग्रसर है। उन्होंने बताया कि वे बचपन से ही कबीर पंथ से परिचित है और उनके गांव बगिया में भी 8-10 कबीर पंथी परिवार है। उन्होंने दामाखेड़ा का नाम  कबीर धर्मनगर करने के सम्बन्ध में बताया कि राजपत्र में प्रकाशन हेतु अंतिम प्रक्रिया जारी है।


मुख्यमंत्री ने कहा कि छतीसगढ़ के विकास की बाधा नक्सलवाद जल्द ही जड से समाप्त होने वाला है।31 मार्च 2026 तक प्रदेश से समूल नष्ट होग़ा।हमने जनता से किया वायदा को तेजी से पूरा किया है। डबल इंजन की सरकार का फायदा लोगों को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ को बहुत आगे ले जाना है और विकसित प्रदेश के रूप में खड़ा करना है।


उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने कहा कि पंथ श्री उदित मुनि नाम साहब का चादर तिलक अद्भुत और अलौकिक रहा। पंथ श्री ने वृक्षारोपण, समाज सेवा, नशामुक्ति एवं युवा उत्थान के क्षेत्र में कार्य कर रहे है। आज के कार्यक्रम में पंथ श्री का दर्शन कर प्रदेश की सुख समृद्धि का आशीर्वाद लिया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय कबीर आश्रम के विभिन्न विकास कार्यों को लेकर हमेशा चिंतित रहते है और शीघ्र पूरा करने के निर्देश देते है।कार्यक्रम को खाद्य मंत्री श्री दयाल दास बघेल, विधायक इंद्र साव ने भी सम्बोधित किया।

इस अवसर पर  पंथश्री उदित मुनि नाम साहब,गुरूगोसांई भानुप्रताप साहब,विधायक भावना बोहरा, ईश्वर साहु, पूर्व सांसद  अभिषेक सिंह, पूर्व  विधायक शिवरतन शर्मा, . भाजपा नेता अनिल पांडेय जिला  अध्यक्ष  आनंद यादव. जनपद अध्यक्ष दौलत पाल. उपाध्यक्ष  गोपाल शुक्ला. सभापति जनपद चंद्रप्रकाश टोंडे. पार्षद टेबु देवांगन. मंडल अध्यक्ष  चंद्रमणि तिवारी. नारायण साहू. मंडल महामंत्री राहुल साहू. संतोष साहू. हेमसिंग चौहान. त्रिलोक कुर्रे. जनपद सदस्य खोमलाल साहू. सरपंच डोमन मार्कण्डेय. करन वर्मा. सरपंच किरवई अनुपम सायतोड़े.

सरपंच चंद्रमणि साहू. अभिजीत अवस्थी. छोटू यादव. सुरेश साहू. कलेक्टर दीपक सोनी, एसपी भावना गुप्ता सहित सदगुरू 

कबीर धर्मदास साहेब वंशावली प्रतिनिधि सभा के प्रतिनिधिगण, अधिकारी -कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में कबीरपंथी उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad