बीग ब्रेकिंग दंतेवाड़ा
दंतेवाड़ा जिले मे तीन सूत्रीय मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का कलेक्ट्रेट घेराव, 8 मार्च तक अल्टीमेटम
लोकेशन: दंतेवाड़ा
रिपोर्टर- असीम पाल
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका संयुक्त मंच छत्तीसगढ़ के बैनर तले शुक्रवार को दंतेवाड़ा में सैकड़ों कार्यकर्ता और सहायिकाएं सड़कों पर उतरीं। करीब 400 से 500 की संख्या में रैली निकालते हुए सभी कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचीं और अपनी तीन सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन किया।
प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी और राज्य महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के नाम तहसीलदार के माध्यम से कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा।
उनकी प्रमुख मांगों में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं को शासकीय कर्मचारी घोषित करना, वेतन वृद्धि करना और सामाजिक सुरक्षा की सुविधा प्रदान करना शामिल है। कार्यकर्ताओं का कहना है कि वे एसआईआर, चुनाव ड्यूटी सहित कई अतिरिक्त जिम्मेदारियां निभाती हैं, लेकिन उन्हें अन्य कर्मचारियों की तरह सुविधाएं और दर्जा नहीं मिलता।
मंच ने चेतावनी दी है कि यदि 8 मार्च तक मांगें पूरी नहीं की गईं तो प्रदेशभर में विधानसभा घेराव और अनिश्चितकालीन हड़ताल की जाएगी।
बाइट (2) – आंगनबाड़ी कार्यकर्ता:
“हम लोग लंबे समय से सेवा दे रहे हैं, लेकिन हमें अब तक शासकीय कर्मचारी का दर्जा नहीं मिला है। हमारी मांग है कि वेतन बढ़ाया जाए और सामाजिक सुरक्षा दी जाए। अगर 8 मार्च तक मांगें पूरी नहीं हुईं तो हम उग्र आंदोलन करेंगे।




















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.