Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Saturday, February 28, 2026

केसदा में विकास की नई पहल: स्वदेश मैटेलिक प्राइवेट लिमिटेड के CSR से 40 लाख के कार्यों का लोकार्पण, जनप्रतिनिधियों की रही उपस्थिति

 केसदा में विकास की नई पहल: स्वदेश मैटेलिक प्राइवेट लिमिटेड के CSR से 40 लाख के कार्यों का लोकार्पण, जनप्रतिनिधियों की रही उपस्थिति



बलौदाबाजार जिला सिमगा ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत केसदा में आज विकास की एक महत्वपूर्ण कड़ी जुड़ गई, जब स्वदेश मैटेलिक प्राइवेट लिमिटेड  द्वारा कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) मद से लगभग 40 लाख रुपये की लागत से पूर्ण कराए गए विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन समारोहपूर्वक संपन्न हुआ।



 कार्यक्रम में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, पंचायत पदाधिकारियों, कंपनी प्रबंधन तथा बड़ी संख्या में ग्रामीणों की उपस्थिति रही।

इस अवसर पर गांव में सीसीटीवी कैमरा कवरेज की शुरुआत की गई, जिससे सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होगी। साथ ही प्रमुख गलियों में नई गली लाइटों का लोकार्पण किया गया, जिससे रात्रिकालीन आवागमन सुरक्षित एवं सुगम हो सकेगा। इसके अतिरिक्त सामुदायिक भवन का पूजन एवं शुभारंभ किया गया, जो भविष्य में सामाजिक, सांस्कृतिक एवं पारिवारिक कार्यक्रमों के आयोजन का केंद्र बनेगा।

अतिथियों ने दी विकास कार्यों की सौगात

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधायक शिवरतन शर्मा उपस्थित रहे। उनके साथ भाजपा जिला अध्यक्ष आनंद यादव, जनपद पंचायत सिमगा अध्यक्ष दौलत पाल, उपाध्यक्ष गोपाल शुक्ला, सभापति चंद्रप्रकाश टोंडे, सरपंच शिवकुमार तुरकाने, भाजपा मंडल अध्यक्ष चंद्र मणि तिवारी, कंपनी प्रतिनिधि आदित्य सिंघानिया एवं संयंत्र महाप्रबंधक के. के.तिवारी सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

अतिथियों ने विधिवत फीता काटकर एवं पूजा-अर्चना कर विकास कार्यों का शुभारंभ किया। अपने संबोधन में पूर्व विधायक श्री शर्मा ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में इस प्रकार की मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना अत्यंत आवश्यक है। सीसीटीवी कैमरे लगने से गांव में सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ होगी और असामाजिक गतिविधियों पर अंकुश लगेगा। वहीं गली लाइटों से रात्रि के समय महिलाओं, बच्चों एवं बुजुर्गों को विशेष लाभ मिलेगा।

सामुदायिक भवन से सामाजिक गतिविधियों को मिलेगा बढ़ावा

जनप्रतिनिधियों ने कहा कि सामुदायिक भवन गांव के सामाजिक जीवन का केंद्र बनेगा। यहां विवाह, बैठक, सांस्कृतिक कार्यक्रम, ग्राम सभा एवं अन्य आयोजन सुगमता से संपन्न हो सकेंगे। इससे ग्रामीणों को निजी खर्च में भी राहत मिलेगी।

कंपनी प्रबंधन की ओर से बताया गया कि ग्रामीण विकास कंपनी की प्राथमिकता है और भविष्य में भी शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं आधारभूत संरचना के क्षेत्र में सहयोग जारी रहेगा।


CNI news सिमगा से ओंकार साहू की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad