Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Saturday, February 28, 2026

होली पर्व पर कबीरधाम पुलिस सतर्क, बाजारों में सघन निरीक्षण एवं चेकिंग अभियान त्योहार को शांतिपूर्ण बनाने कबीरधाम पुलिस की अपील

 जिला कबीरधाम (कवर्धा)


होली पर्व पर कबीरधाम पुलिस सतर्क, बाजारों में सघन निरीक्षण एवं चेकिंग अभियान



त्योहार को शांतिपूर्ण बनाने कबीरधाम पुलिस की अपील


होली पर्व के मद्देनज़र शांति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक, कबीरधाम धर्मेंद्र सिंह द्वारा जिले में विशेष सतर्कता एवं निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस अधीक्षक द्वारा बाजार व्यवस्था सुदृढ़ रखने, अवैध शराब बिक्री पर सख्त कार्यवाही करने, 




सुनसान क्षेत्रों में गश्त बढ़ाने तथा कानून व्यवस्था भंग करने वाले तत्वों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करने हेतु समस्त अधिकारियों को निर्देशित किया गया है। उक्त निर्देशों के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पुष्पेंद्र सिंह बघेल एवं श्री अमित पटेल के मार्गदर्शन में आज एसडीओपी कवर्धा आशीष शुक्ला तथा थाना प्रभारी कोतवाली योगेश कश्यप द्वारा पुलिस जवानों के साथ कवर्धा शहर के प्रमुख स्थानों का भ्रमण एवं सघन निरीक्षण किया गया।


निरीक्षण के दौरान शहर के प्रमुख बाजार, मछली बाजार, बस स्टैंड, रेवाबांध तालाब, गांधी मैदान सहित विभिन्न चौक-चौराहों पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। पुलिस अधिकारियों द्वारा व्यापारियों एवं आम नागरिकों से संवाद कर होली पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की गई। साथ ही किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न देने तथा संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को देने हेतु समझाइश दी गई।


चेकिंग के दौरान विभिन्न दुकानों में चिलम की बिक्री करते हुए पाए जाने पर संबंधित दुकानदारों को कड़ी चेतावनी दी गई तथा मौके पर ही चिलम को नष्ट कराया गया। दुकानदारों को भविष्य में ऐसे सामान की बिक्री न करने की सख्त हिदायत दी गई। अवैध शराब बिक्री एवं असामाजिक गतिविधियों पर निरंतर निगरानी रखी जा रही है तथा उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।कबीरधाम पुलिस द्वारा होली पर्व को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने हेतु समुचित सुरक्षा व्यवस्था की गई है। 


एसडीओपी कवर्धा श्री आशीष शुक्ला ने बताया कि होली पर्व के दौरान पुलिस की विशेष टीम द्वारा सतत गश्त, वाहन चेकिंग एवं संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त बल की तैनाती की गई है। असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है तथा कानून व्यवस्था भंग करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।


थाना प्रभारी कोतवाली श्री योगेश कश्यप ने बताया कि बाजार क्षेत्रों एवं सार्वजनिक स्थानों में लगातार पेट्रोलिंग की जा रही है। अवैध गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने वालों के विरुद्ध तत्काल कार्यवाही की जाएगी। आम नागरिकों से अपील है कि त्योहार को शांतिपूर्ण वातावरण में मनाएं तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस कंट्रोल रूम अथवा नजदीकी थाने में दें।

CNI NEWS कवर्धा छत्तीसगढ़ से अनवर खान की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad