प्राणघातक हमला करने के चार आरोपी जेल दाखिल
अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट
जांजगीर चाम्पा - घर अंदर घुसकर अश्लील गाली गलौज करते हुये प्राणघातक हमला करने के महिला सहित चार आरोपियों को थाना नवागढ़ पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुये विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उन्हें न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया।
इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुये नवागढ़ थाना प्रभारी कमलेश शेंडे ने अरविन्द तिवारी को बताया प्रार्थी दिनेश कश्यप निवासी बुड़ेना के द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया कि गत दिवस 19 फरवरी को आरोपियों द्वारा डंडा लेकर घर अंदर घुसकर अश्लील गाली गलौज करते हुये घर में लगे पुराने ईट का बंटवारा नहीं दे रहे हो कहकर गणेश कश्यप , चंद्रहास कश्यप टांगी से प्रार्थी एवं उसकी पत्नी को जान से मारने की नीयत से मारपीट किया और रिकेश कश्यप को चंद्रपाल एवं दूरपति दोनों अपने हाथ में रखें लकड़ी के डंडा से सिर में मारकर प्राण घातक हमला किये हैं। जिससे काफी खून बह रहा है कि रिपोर्ट पर थाना नवागढ़ में अपराध क्रमांक 63/26 धारा 296 , 115 (2) , 351 (3) , 331(2) , 109 , 3(5) बीएनएस पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था। पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा विजय कुमार पाण्डेय (आईपीएस) के द्वारा प्रकरण के आरोपी को तत्काल गिरफ्तार करने के निर्देशन पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप एवं उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय जांजगीर विजय कुमार पैकरा के कुशल मार्गदर्शन में तथा थाना प्रभारी नवागढ़ निरीक्षक कमलेश शेंडे के नेतृत्व कार्यवाही करते हुये आरोपी को पकड़कर हिरासत में लिया गया पूछताछ करने पर उनके द्वारा जुर्म करना स्वीकार किये जाने पर थाना नवागढ़ पुलिस ने आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उन्हें न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया। उपरोक्त कार्यवाही मे निरीक्षक कमलेश कुमार शेंडे थाना प्रभारी नवागढ़ , सहायक उप निरीक्षक रामकृष्ण आदित्य एवं थाना स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।
गिरफ्तार आरोपीगण -
गणेश कश्यप पिता गंगाराम कश्यप उम्र 47 वर्ष , चंद्रहास कश्यप पिता गणेश कश्यप उम्र 28 वर्ष , दूरपती कश्यप पति गणेश कश्यप उम्र 45 वर्ष और चंद्रपाल कश्यप पिता गणेश कश्यप उम्र 27 वर्ष सभी निवासी - ग्राम बुड़ेना , थाना - नवागढ़ , जिला - जांजगीर चांपा (छत्तीसगढ़)।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.