उदय भानु चिब की गिरफ्तारी के विरोध में बिलाईगढ़ में पुतला दहन
बिलाईगढ़ ।
भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब की गिरफ्तारी के विरोध में शुक्रवार को बिलाईगढ़ में ब्लॉक युवा कांग्रेस द्वारा प्रधानमंत्री Narendra Modi एवं केंद्रीय गृह मंत्री Amit Shah का पुतला दहन किया गया। कार्यक्रम तहसील कार्यालय के पास बंगलाभाटा, बिलाईगढ़ में शाम 4 बजे आयोजित किया गया।
कार्यक्रम छत्तीसगढ़ प्रभारी युवा कांग्रेस अमित सिंह पठानिया, प्रदेशाध्यक्ष युवा कांग्रेस छत्तीसगढ़ आकाश शर्मा, जिलाध्यक्ष युवा कांग्रेस सारंगढ़-बिलाईगढ़ शुभम वाजपेई तथा विधायक बिलाईगढ़ कविता प्राण लहरे के निर्देशानुसार आयोजित किया गया।
युवा कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार के निर्देश पर षड़यंत्रपूर्वक गिरफ्तारी की गई है, जिसके विरोध में यह प्रदर्शन किया गया। पुतला दहन के दौरान कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच कुछ देर तक छीना-झपटी की स्थिति बनी रही, हालांकि अंततः कार्यकर्ताओं ने पुतला दहन कर विरोध दर्ज कराया।
कार्यक्रम में ब्लॉक युवा कांग्रेस अध्यक्ष संजय साहू, युवा कांग्रेस नेता राम पंकज सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस, युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस, एनएसयूआई एवं अन्य प्रकोष्ठों के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
साथ ही ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बिलाईगढ़ के अध्यक्ष लकेश्वर देवानंद, मंडल कांग्रेस कमेटी बिलाईगढ़ के अध्यक्ष भूपेंद्र यादव, मंडल कांग्रेस कमेटी पुरगांव के अध्यक्ष अरविंद मनहर, मंडल कांग्रेस कमेटी नगरदा के अध्यक्ष यशवंत साहू, मंडल कांग्रेस कमेटी धनसिर के अध्यक्ष नील कुमार पटेल, सलीम नवरत्न, राहुल मीरी, रघुवीर साहू, अविनाश वर्मा, करण सोनवानी, भुवनेश्वरी बंजारे, पुलेश्वर वर्मा, सालिक साहू, लोकनाथ पटेल सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान बिलाईगढ़ अनुविभाग अंतर्गत विभिन्न थानों के प्रभारी एवं पुलिस बल भी मौके पर तैनात रहे।

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.