ब्रेकिंग बचेली
लोकेशन दंतेवाड़ा छत्तीसगढ़
रिपोर्टर। असीम पाल दंतेवाड़ा
दंतेवाड़ा जिले के बचेली में राशन वितरण में भारी अनियमितता, 2000 से अधिक कार्डधारियों को नहीं मिला अनाज – कांग्रेसी पार्षदों का आरोप
बचेली नगरपालिका क्षेत्र में सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) की राशन दुकानों में भारी अनियमितता सामने आई है। कांग्रेसी पार्षदों ने विभिन्न राशन दुकानों का निरीक्षण कर व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं।
निरीक्षण के दौरान पाया गया कि 28 तारीख तक करीब 2000 से अधिक राशन कार्डधारियों को माह का राशन वितरण नहीं हो पाया है, जबकि आज माह का अंतिम दिन है। इसे लेकर कांग्रेस पार्टी ने शासन-प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
पार्षदों के अनुसार अलग-अलग दुकानों में बड़ी संख्या में कार्डधारियों का राशन लंबित है।
दुकान क्रमांक 1 में 950 कार्डधारियों को राशन नहीं मिला।
दुकान क्रमांक 2 में 523 कार्डधारी वंचित हैं।
दुकान क्रमांक 4 में 200 कार्ड बाकी हैं।
दुकान क्रमांक 8 में 360 कार्डधारी प्रतीक्षारत हैं।
दुकान क्रमांक 9 में 328 कार्डधारियों को अब तक राशन नहीं दिया गया है।
कांग्रेसी पार्षदों ने कहा कि सरकार की नाकामी के कारण जरूरतमंद परिवारों को समय पर राशन नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने मांग की है कि फरवरी और मार्च माह का राशन एक साथ दिया जाए, ताकि हितग्राहियों को राहत मिल सके।
कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी है कि यदि फरवरी और मार्च का राशन तत्काल उपलब्ध नहीं कराया गया, तो पार्टी द्वारा आंदोलन किया जाएगा।
स्थानीय लोगों में भी राशन वितरण को लेकर नाराजगी देखी जा रही है और वे जल्द समाधान की मांग कर रहे हैं।




















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.