म्यूल खातों के माध्यम से अवैध धन अर्जन करने के चार आरोपी जेल दाखिल
अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट
दुर्ग - कुरूद स्थित सीसीएम मेडिकल कॉलेज रोड पर म्यूल खातों के माध्यम से धोखाधड़ी कर अवैध धन अर्जन के चार अंतर्राज्यीय आरोपियों को थाना जामुल पुलिस ने विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से सभी आरोपियों को न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया।
इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुये वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल ने बताया आज थाना जामुल को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि सीसीएम मेडिकल कॉलेज रोड , कुरूद स्थित गुप्ता पीजी मकान के पास कुछ व्यक्ति अन्य व्यक्तियों के बैंक खातों का दुरुपयोग कर अवैध धन अर्जित कर रहे हैं। सूचना पर तत्काल पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की गई एवं संदेहियों को पकड़ा गया। पूछताछ एवं तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से विभिन्न बैंकों की पासबुक , चेकबुक , एटीएम कार्ड , सीम कार्ड एवं मोबाइल फोन जप्त किये गये। जप्त बैंक खातों को समन्वय पोर्टल पर सत्यापन करने पर दो पासबुक एवं एक चेकबुक संबंधित खातों में केरल , कर्नाटक , बिहार एवं गुजरात राज्य में साइबर धोखाधड़ी संबंधी शिकायत दर्ज होना पाया गया। धारा सदर अपराध सबूत पाये जाने से थाना जामुल पुलिस ने अपराध क्रमांक 108/2026 धारा 318(4) , 317(2) , 3(5) बीएनएस के तहत वैधानिक कार्यवाही करते हुये सभी आरोपीगणों को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उन्हें न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया। वहीं प्रकरण की विवेचना जारी है। उक्त कार्यवाही में थाना जामुल के थाना प्रभारी निरीक्षक रामेन्द्र सिंह , उप निरीक्षक सौमित्री भोई , सहायक उप निरीक्षक महफूज खान , प्रधान आरक्षक राजेन्द्र देशमुख , आरक्षक तोषण चन्द्राकर , चंदन सिंह , संतोष , रूपनारायण एवं अतुल यादव की सक्रिय एवं सराहनीय भूमिका रही।
गिरफ्तार आरोपीगण -
मोहम्मद अब्दुला राईन उर्फ अमन उम्र 24 वर्ष निवासी - अहमद नगर कैंप-02 छावनी , हिमांशु पटेल उम्र 31 वर्ष निवासी सेक्टर-01 भिलाई भट्टी , पुट्टा राकेश बाबू उम्र 27 वर्ष निवासी - भीमावरम, वेस्ट गोदावरी आंध्रप्रदेश और शुभम स्वाई उम्र 20 वर्ष निवासी - सुंदरगढ़ , राउरकेला (उड़ीसा)।
जप्त सामाग्री -
13 नग बैंक पासबुक , 07 नग चेकबुक , 18 नग एटीएम कार्ड , 04 नग मोबाइल फोन , 12 नग सिम कार्ड और नगद रकम 5,700 रूपये।
दुर्ग पुलिस की अपील -
दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि किसी भी व्यक्ति को अपने बैंक खाते , एटीएम कार्ड अथवा सीम कार्ड उपयोग हेतु उपलब्ध ना करायें। साइबर अपराध से संबंधित किसी भी संदेहास्पद गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस अथवा साइबर हेल्पलाइन को दें। म्यूल खाता उपलब्ध कराने वालों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्यवाही की जायेगी।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.