एग्रीटेक मेला में कृषि वैज्ञानिकों ने दिया कृषि पर व्याख्यान
अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट
जांजगीर चाम्पा -जाज्वल्यदेव लोक महोत्सव एवं एग्रीटेक कृषि मेला वर्ष 2026 कृषि विज्ञान केन्द्र जांजगीर में कृषक संगोष्ठी कार्यक्रम के द्वितीय दिवस के संगोष्ठी कार्यक्रम में आज रवि पाण्डेय( प्रदेश प्रवक्ता भाजपा किसान मोर्चा) , एस.एस. टूटेजा निदेशक विस्तार सेवायें , डॉ. के.डी. महंत वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख , डॉ. रंजीत मोदी कीट विज्ञान विशेषज्ञ , डॉ. आशीष प्रधान पौध रोग विशेषज्ञ , डॉ. मनीष सिंह मत्स्य पालन विशेषज्ञ , प्रगतिशील कृषक संदीप तिवारी , आशीष राठौर , दुष्यंत सिंह , रोहित साहू के द्वारा अंचल के कृषकों को नवाचार के विषय पर व्याख्यान दिया गया। संगोष्ठी कार्यक्रम में मत्स्य पालन , मशरूम की खेती , प्राकृतिक एवं जैविक खेती , ग्रीष्मकालीन धान के बदले दलहन तिलहन प्रोत्साहन , मृदा स्वास्थ्य प्रबंधन , रबी फसलों में पोषक तत्व प्रबंधन , रबी फसलों एवं कीट प्रबंधन एवं भण्डारित अनाजो में कीट प्रबंधन , रबी फसलो मे रोग प्रबंधन , उन्नत विलोपित किस्मों के सम्बंध में वैज्ञानिको एवं प्रगतिशील कृषकों के द्वारा जिले एवं दूरस्थ क्षेत्र से आये कृषको को खेती के सम्बंध में विस्तृत जानकारी दी गई। उक्त कार्यक्रम में वैज्ञानिको के द्वारा संगोष्ठी कार्यक्रम में आये कृषकों से प्रशिक्षण उपरांत प्रश्नोत्तरी भी किया गया , जिसमें किसानो के द्वारा बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया गया और इससे जिले के कृषको के उन्नत खेती करने की जिज्ञासा बढी। संगोष्ठी कार्यक्रम में विकासखण्ड अकलतरा से प्राकृतिक खेती कर रहे महिला कृषको ने भी अधिक संख्या में सहभागिता निभाई एवं अपने अनुभव को मंच के माध्यम से अन्य किसानो के साथ साझा किया गया।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.