Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Wednesday, February 11, 2026

मोबाइल चोरी कर आनलाइन ट्रांजेक्शन करने का आरोपी जेल दाखिल

 मोबाइल चोरी कर आनलाइन ट्रांजेक्शन करने का आरोपी जेल दाखिल 



अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट 


दुर्ग - खेल मैदानों एवं परीक्षा केंद्रों के बाहर खड़े वाहनों से चोरी किये गये मोबाइल अनलॉक कर उनके खातों से ऑनलाइन ट्रांजेक्शन करने के आरोपी को थाना भिलाई नगर पुलिस ने विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उसे न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया। 

                                        वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल से इस संबंध में मिली विस्तृत जानकारी के अनुसार विगत माह 30 नवम्बर को थाना भिलाई नगर क्षेत्र अंतर्गत सेक्टर-7 भिलाई में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट के दौरान खड़ी गाड़ियों से 03 मोबाइल फोन , कार की चाबी एवं अन्य सामान चोरी होने संबंधी रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 663/2025 धारा 303(2) बीएनएस  के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान खेल मैदानों एवं परीक्षा केंद्रों के बाहर खड़े दोपहिया वाहनों से मोबाइल चोरी की लगातार घटनायें प्रकाश में आईं। थाना भिलाई नगर पुलिस द्वारा सतत निगरानी एवं मुखबिर सूचना के आधार पर संदेही शुभम श्रीवास को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपी द्वारा खेल मैदानों एवं परीक्षा केंद्रों के बाहर खड़ी स्कूटी/वाहनों की डिक्की से मोबाइल , पर्स , आधार कार्ड एवं एटीएम कार्ड चोरी करना स्वीकार किया गया। आरोपी द्वारा चोरी किये गये मोबाइल के सामान्य लॉक पैटर्न का उपयोग कर अनलॉक कर संबंधित बैंक खातों से ऑनलाइन ट्रांजेक्शन करना स्वीकार किया गया। आरोपी के कब्जे से लगभग 06 लाख रुपये मूल्य के मोबाइल फोन जप्त किये गये। धारा सदर अपराध सबूत पाये जाने से थाना भिलाई नगर पुलिस ने आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उसे न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया। उक्त कार्यवाही में थाना भिलाई नगर पुलिस टीम की सक्रिय भूमिका रही।


गिरफ्तार आरोपी -


शुभम श्रीवास उम्र 24 वर्ष निवासी - कातुलबोर्ड हरिनगर दुर्ग , स्थायी पता थाना - ओमती , जिला - जबलपुर (मध्यप्रदेश)।


जप्ती सामाग्री -


विभिन्न कंपनियों के मोबाइल फोन (लगभग 06 लाख रुपये मूल्य)।


दुर्ग पुलिस की अपील - 


दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि अपने मोबाइल फोन में फेस लॉक एवं फिंगरप्रिंट लॉक का उपयोग करें। मोबाइल गुम या चोरी होने पर तत्काल संबंधित थाना में रिपोर्ट दर्ज करायें , सीईआईआर पोर्टल पर सूचना दें तथा बैंक खातों की नियमित जांच करते रहें।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad