Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Wednesday, February 11, 2026

तिल्दा नेवरा में स्मार्ट मीटर जागरूकता पखवाड़ा संपन्न

 तिल्दा नेवरा में स्मार्ट मीटर जागरूकता पखवाड़ा संपन्न




तिल्दा नेवरा =  बिते दिन विद्युत  उपसंभाग कार्यालय तिल्दा नेवरा में आज स्मार्ट मीटर जागरूकता पखवाड़ा कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपसंभाग तिल्दा के अंतर्गत आने वाले सभी वितरण केंद्र—तिल्दा, तुलसी, तोहड़ा एवं सिलयारी—के विद्युत विभाग के अधिकारी, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में सम्माननीय विद्युत उपभोक्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में सहायक अभियंता  जितेंद्र कुमार गजेंद्र, कनिष्ठ अभियंता तिल्दा शहर  हरीश कुमार ठाकुर, कनिष्ठ अभियंता तुलसी-तोहड़ा अनिल कुमार वर्मा, कनिष्ठ अभियंता सिलयारी  धीरेंद्र कुमार साहू, टीए ग्रेड-1  रामेश्वर सिरमौर, टीडी  राजेंद्र बंजारे सहित तिल्दा वितरण केंद्र के कर्मचारीगण शामिल हुए। साथ ही तिल्दा शहर एवं तुलसी-तोहड़ा ग्रामीण क्षेत्र के उपभोक्ताओं ने भी सहभागिता की।

इस अवसर पर उपभोक्ताओं को गूगल प्ले स्टोर से ‘मोर बिजली ऐप’ डाउनलोड कराया गया तथा ऐप की विभिन्न सुविधाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। स्मार्ट मीटर स्थापना के लाभों पर प्रकाश डालते हुए बताया गया कि इससे पारदर्शी बिलिंग सुनिश्चित होगी, विद्युत खपत की दैनिक निगरानी संभव होगी, विद्युत भार के समुचित उपयोग से देयकों में बचत होगी तथा वास्तविक खपत के आधार पर बिलिंग की जा सकेगी।

अधिकारियों ने जानकारी दी कि स्मार्ट मीटर में ऑटोमेटेड टेंपरिंग एनालिसिस की सुविधा से मीटर से छेड़छाड़ एवं बिजली चोरी पर प्रभावी नियंत्रण संभव होगा। इससे विद्युत कंपनी को वितरण हानि पर लगाम लगाने में  सफलता मिलेगी  उपभोक्ताओं को गुणवत्तापूर्ण एवं निर्बाध विद्युत आपूर्ति का लाभ मिलेगा। साथ ही प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत आयात (इंपोर्ट) एवं निर्यात (एक्सपोर्ट) खपत की बारे में विस्तृत जानकारी मिलेगी । 


उक्त कार्यक्रम में स्मार्ट मीटर योजना के बारे में प्रश्नावलि के माध्यम से स्मार्ट मीटर के फायदे एवंम सुझाव की जानकारी देकर उपभोक्ताओं को जागरूक किया गया ।


CNI NEWS तिल्दा नेवरा से अजय नेताम की रिपोर्ट >

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad