केवीपीएसएस अहमदाबाद रीजन का क्षेत्रीय अधिवेशन सफलतापूर्वक संपन्न
गांधीनगर, 14 फरवरी 2026: केंद्रीय विद्यालय प्रगतिशील शिक्षक संघ (KVPSS), अहमदाबाद रीजन का क्षेत्रीय अधिवेशन पीएम श्री केवी नं. 1, सेक्टर-30, गांधीनगर में सफलतापूर्वक आयोजित किया गया।
अधिवेशन के दौरान रीजन के सभी पदों के लिए चुनाव संपन्न हुए, जिनमें सभी पदाधिकारी सदस्यों द्वारा सर्वसम्मति से निर्वाचित किए गए। श्री बीरेन कुमार राठौड़ को केवीपीएसएस अहमदाबाद रीजन का अध्यक्ष निर्वाचित किया गया। श्री शर्मा कमल गणपतलाल,
पीआरटी, पीएम श्री केवी नं. 1, गांधीनगर को महासचिव निर्वाचित किया गया।
श्री एम. के. व्यास, पूर्व प्राचार्य, केवी नं. 1, गांधीनगर ने चुनाव प्रक्रिया में निर्वाचन अधिकारी (Presiding Officer) के रूप में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई,
जबकि श्री पवन सुथार, प्राचार्य, केवी नं. 3, गांधीनगर कैंट ने पर्यवेक्षक (Observer) के रूप में दायित्व निभाया।
अधिवेशन क्षेत्र के शिक्षकों की सक्रिय सहभागिता के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।






















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.