Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Monday, February 23, 2026

कबीर धर्मनगर दामाखेड़ा में सामाजिक बैठक: प्रकरण निराकरण के साथ संगठन सुदृढ़ीकरण पर जोर

 कबीर धर्मनगर दामाखेड़ा में सामाजिक बैठक: प्रकरण निराकरण के साथ संगठन सुदृढ़ीकरण पर जोर






कबीर धर्मनगर दामाखेड़ा (सिमगा) में समाज की एक महत्वपूर्ण एवं व्यापक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में लंबित प्रकरणों के निराकरण के साथ-साथ सामाजिक गतिविधियों, संगठन विस्तार और आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। कार्यक्रम की शुरुआत समाज के वरिष्ठजनों के मार्गदर्शन में की गई, जिसके बाद विभिन्न मुद्दों पर क्रमवार विचार-विमर्श हुआ।

बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों ने समाज में आपसी समन्वय, अनुशासन और एकता बनाए रखने की आवश्यकता पर बल दिया। वक्ताओं ने कहा कि समाज की मजबूती संगठित प्रयासों से ही संभव है। युवाओं और महिलाओं की भागीदारी को बढ़ाने, शिक्षा के क्षेत्र में जागरूकता फैलाने तथा सामाजिक कार्यक्रमों को नियमित रूप से आयोजित करने पर विशेष चर्चा की गई।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष सुनील कुमार साहू ने संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत बनाने का आह्वान किया। जिला उपाध्यक्ष संध्या साहू एवं जिला महिला संगठन सचिव अनुपमा साहू ने महिला सशक्तिकरण और सामाजिक जागरूकता अभियानों को गति देने पर जोर दिया। तहसील अध्यक्ष रामनाथ साहू, तहसील उपाध्यक्ष भुवन लाल साहू तथा तहसील सचिव धनेश्वर साहू ने प्रकरणों के त्वरित और निष्पक्ष समाधान की प्रतिबद्धता दोहराई।

बैठक में बिसाहू साहू, नेतराम साहू, दामाखेड़ा परिक्षेत्र अध्यक्ष मानधाता साहू, सिमगा ग्रामीण परिक्षेत्र अध्यक्ष शेषनारायण साहू, पूर्व तहसील अध्यक्ष बाबूलाल साहू, हथबंद परिक्षेत्र अध्यक्ष कुंजाराम साहू, सिमगा नगर से कमलेश साहू, पूर्व परिक्षेत्र अध्यक्ष हेमलाल साहू, कुलेश्वर साहू (तहसील अध्यक्ष भाटापारा), तहसील मिडिया प्रभारी ओंकार साहू, जनपद सदस्य सुरेश साहू,भीषम साहू, भानुप्रताप साहू, रवि साहू, राजेश साहू, उषा साहू,भारती साहू, बलराम साहू, हिरालाल साहू, इन्दमान साहू, संतु साहू,श्यामरतन साहू, दुजराम साहू एवं राजकुमार साहू , केवल साहू, हेमंत साहू,सहित समाज के अनेक गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान समाज में शिक्षा, स्वास्थ्य, सामाजिक समरसता एवं संस्कार निर्माण जैसे विषयों पर भी सार्थक चर्चा हुई। यह भी निर्णय लिया गया कि भविष्य में नियमित अंतराल पर बैठकें आयोजित कर संगठन की गतिविधियों की समीक्षा की जाएगी। अंत में सभी सदस्यों ने समाज हित में मिल-जुलकर कार्य करने और संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का संकल्प लिया।


CNI NEWS सिमगा से ओंकार साहू की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad