आदिवासी समाज का वार्षिक अधिवेशन मे मुख्य अतिथी रहे अशवंत तुषार साहू
महासमुंद | आदिवासी ध्रुव गोंड समाज परिक्षेत्र का वार्षिक अधिवेशन गाड़ाघाट में हुआ। मुख्य अतिथी राष्ट्रीय तेलीकर्मा सेना के संस्थापक व भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अशवंत तुषार साहू था । समाज के तत्वाधान में फूल माला, चंदन,गुलाल लगाकर भव्य स्वागत किया
तुषार साहू ने कहा कि आदिवासी समाज इस धरती पर बसने वाला सबसे पुराना समाज है, जो अनादि काल से चला आ रहा है। यह समाज अपने धर्म संस्कृति और परंपराओं के लिए जाना जाता है। शासन लोगों को हरसंभव मदद करने के लिए तत्पर है, किन्तु वास्तव में समाज तभी जागरूक और आत्मनिर्भर होगा जब वह खुद के सद्प्रयासों और कोशिशों से अपनी छोटी-मोटी जरूरतें पूरा करने के काबिल बने और अन्य समाज के लिए भी उदाहरण बनें। समाज के बुजुर्गों, युवक-युवतियों और छात्र-छात्राओं का सम्मान शॉल, श्रीफल तथा प्रशस्ति-पत्र भेंट किया।
समाज के तत्वाधान में आदर्श विवाह गाड़ाघाट मंदिर प्रांगण ,लड़की का नाम रितु ध्रुव गाड़ाघाट निवासी, लड़का नाम तिलक ध्रुव मोखला निवासी, समाज जनो के बीच विवाह संपन्न हुआ
और आगे कहा आदिवासी समाज का वार्षिक अधिवेशन/सम्मेलन, जैसे कि ध्रुव गोंड समाज का परिक्षेत्र स्तरीय कार्यक्रम, आमतौर पर सामाजिक समरसता, अपनी अनूठी संस्कृति, पारंपरिक विरासत के संरक्षण और अधिकारों (जल-जंगल-जमीन) की सुरक्षा के उद्देश्य से आयोजित किया जाता है। ये अधिवेशन छत्तीसगढ़ सहित कई राज्यों में जनजातीय गौरव, एकता और समाज के उत्थान (शिक्षा/विकास) को मजबूत करने के लिए वर्ष में एक बार आयोजित होते हैं।
वार्षिक अधिवेशन के मुख्य बिंदु:
उद्देश्य: सामाजिक समरसता बढ़ाना, पुरानी परंपराओं को बचाना, और समाज के युवाओं को सशक्त बनाना।
स्थान और समय: अक्सर ये कार्यक्रम स्थानीय समुदायों (जैसे ध्रुव गोंड समाज) द्वारा ग्राम या तहसील स्तर पर आयोजित किए जाते हैं।
मुख्य गतिविधियां : सामुदायिक कलश यात्रा, पारंपरिक नृत्य, सांस्कृतिक कार्यक्रम, और सामाजिक-आर्थिक मुद्दों पर चर्चा।
महत्व : यह आयोजन न केवल अपनी संस्कृति का जश्न मनाते हैं, बल्कि समाज को एकजुट रखने का कार्य करते हैं।
इस अवसर पर उन्होंने भगवान शंकर पार्वती के दर्शन कर पूजा-अर्चना की तथा समाज, प्रदेश और देश में खुशहाली व तरक्की के लिए कामना की। इस अवसर भाजपा युवा मोर्चा सुभम बाग, परिक्षेत्र अध्यक्ष भुवनेश्वर ध्रुव , उपाध्यक्ष डोमार ध्रुव , समारु ध्रुव सलाहकार, शिव ध्रुव उपाध्यक्ष,संतोष ध्रुव संचालक,मनहरण ध्रुव सहसचिव ,राम जी ध्रुव सचिव , सहदेव ध्रुव संरक्षक ,हरिश्चंद्र ध्रुव पूर्व सरपंच, गोपाल ध्रुव कोषाध्यक्ष , अत्यधिक संख्या में पदाधिकारी व समाजिक जन उपस्थित रहे



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.