Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Wednesday, February 25, 2026

लक्ष्य को ध्यान में रखकर मेहनत करने से मिली सफलता - स्वाति पैकरा प्रथम प्रयास में ही हुई सिविल जज में चयनित

 लक्ष्य को ध्यान में रखकर मेहनत करने से मिली सफलता - स्वाति पैकरा



प्रथम प्रयास में ही हुई सिविल जज में चयनित 


अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट 


बिलासपुर - जोनल पुलिस अधीक्षक कार्यालय विशेष शाखा , बिलासपुर में कार्यरत प्रधान आरक्षक (चालक) सतलोक साय पैकरा एवं माता श्रीमती मनप्यारी देवी पैकरा की पुत्री कुमारी स्वाति पैकरा का प्रथम प्रयास में ही सिविल जज (व्यवहार न्यायाधीश , कनिष्ठ श्रेणी परीक्षा-2024) के पद पर चयन हुआ है। उनके इस उपलब्धि पर अतिरिक्त पुलिस महनिदेशक अमित कुमार  (गुप्तवार्ता) , 




बिलासपुर रेंज आईजी रामगोपाल गर्ग , एसएसपी रजनेश सिंह , जोनल पुलिस अधीक्षक श्रीमती दीपमाला कश्यप , उप पुलिस अधीक्षक अजितेश सिंह सहित कार्यालय में पदस्थ समस्त स्टाफ ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनायें देते हुये उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है। इस दौरान तीन बहनों में सबसे छोटी और बचपन से ही मेधावी छात्रा रही स्वाति ने विशेष चर्चा में अरविन्द तिवारी को बताया कि प्रतियोगी परीक्षाओं में लम्बा समय , अनिश्चितता और प्रतिस्पर्धा व्यक्ति को मानसिक रूप से कमजोर कर सकती है। मैंने नियमित दिनचर्या , सकारात्मक सोच और आत्मविश्वास के माध्यम से इन चुनौतियों को पार किया। हर सफलता को सीख के रूप में लेते हुये अपने लक्ष्य पर फोकस बनाये रखा। मेरी इस यात्रा की सबसे बड़ी चुनौती निरंतरता बनाये रखना और मानसिक दबाव को सम्हालना रही। उन्होंने बताया कि वे ग्राम -  सूजीबहार , तहसील - कांसाबेल (जशपुर) की मूल निवासी है। इन्होने अपनी आठवीं तक की शिक्षा संत पॉल स्कूल तिफरा से और नवमीं से बारहवीं तक की पढ़ाई संत विंसेंट पलोटी हाईस्कूल मंगला बिलासपुर से पूरी की। उसके बाद इनकी कानून की पढ़ाई ङी०पी० विप्र पीजी लॉ कॉलेज अशोक नगर बिलासपुर से हुई है। अपनी ला की पढ़ाई के साथ - साथ इन्होंने हाईकोर्ट बिलासपुर और जिला न्यायालय में जाकर प्रशिक्षण किया और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण में माननीय राकेश सिंह सारी के मार्गदर्शन में काम किया , जिससे इन्हें विधिक मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। इसके अलावा इन्होंने राजेंद्र राजपाल के निरंतर मार्गदर्शन में पढ़ाई की और सिविल जज कनिष्ठ श्रेणी में प्रथम प्रयास में इस सफलता को हासिल किया। अपनी रणनीति के तीन मुख्य स्तम्भों के बारे में उन्होंने बताया कि सिलेबस की स्पष्ट समझ , नियमित पुनरावृत्ति और मॉक टेस्ट के साथ उत्तर लेखन अभ्यास था। इन्होंने बताया कि इनके द्वारा सीमित लेकिन प्रामाणिक पुस्तकों का चयन और बार-बार रिवीजन किया गया। साथ ही पिछले वर्षों के प्रश्नपत्र हल करना इनकी तैयारी का महत्वपूर्ण हिस्सा था। अन्य अभ्यर्थी भी स्मार्ट स्टडी , समय प्रबंधन और आत्ममूल्यांकन की आदत अपनाकर लाभ उठा सकते हैं। स्वाति ने कहा कि उन्हें इस क्षेत्र में जाने की प्रेरणा  अपने माता-पिता से मिली। इन्होंने असफलता को अंत नहीं , बल्कि सुधार का अवसर माना। इन्होंने अपने लक्ष्य को हमेशा याद रखा और यह विश्वास बनाये रखा कि मेहनत कभी व्यर्थ नहीं जाती। परिवार और मित्रों का समर्थन भी इनके लिये बड़ी प्रेरणा रहा। इसके अलावा नियमित व्यायाम और ध्यान ने इनकी मानसिक संतुलन बनाये रखने में मदद की। उन्होंने कहा कि उनके परिवार ने हर परिस्थिति में उनका मनोबल बढ़ाया और उन्हें धैर्य रखने की प्रेरणा दी। शिक्षकों ने सही दिशा और मार्गदर्शन प्रदान किया, जिससे उनकी तैयारी व्यवस्थित रही। साथियों के साथ चर्चा और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा ने उनकी समझ को और गहरा किया। अंत में उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि यह सफलता केवल मेरी नहीं , बल्कि उन सभी का सामूहिक प्रयास है।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad